CG BJP कोर ग्रुप: दिग्गजों की विदाई के बीच ओपी, अमर और बांधी का जलवा; बांधी का रुतबा बरकरार, प्रदेश संगठन में रुतबा कायम है

CG BJP कोर ग्रुप: दिग्गजों की विदाई के बीच ओपी, अमर और बांधी का जलवा; बांधी का रुतबा बरकरार, प्रदेश संगठन में रुतबा कायम है

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के भीतर सत्ता और संगठन का नया समीकरण सेट हो गया है। पार्टी के सबसे शक्तिशाली फोरम 'कोर ग्रुप' में एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की गई है। पुन्नुलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल और रामविचार नेताम जैसे दिग्गजों को इस सर्वोच्च समिति से बाहर कर दिया गया है। लेकिन इस भारी फेरबदल के बीच पूरी राजनीतिक पिक्चर में तीन नेताओं— ओपी चौधरी, अमर अग्रवाल और डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी— का कद सबसे ज्यादा उभर कर सामने आया है। हाईकमान ने इन तीनों को कोर ग्रुप में जगह देकर 2026 के नए सियासी एजेंडे का साफ संकेत दे दिया है।

कोर ग्रुप में इन तीनों नेताओं की एंट्री के क्या हैं राजनीतिक मायने, आइए समझते हैं:

1. ओपी चौधरी: शाह का विजन, अब संगठन में भी 'सुप्रीम'

साय कैबिनेट में वित्त मंत्रालय जैसा भारी-भरकम विभाग संभालने वाले ओपी चौधरी अब संगठन के मामलों में भी सीधे दखल रखेंगे। दिग्गज आदिवासी नेता रामविचार नेताम को बाहर कर ओपी चौधरी को कोर ग्रुप में लाना एक बहुत बड़ा राजनीतिक संदेश है। विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायगढ़ में ओपी की पीठ थपथपाते हुए कहा था कि पार्टी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाएगी। कोर ग्रुप में ओपी की यह एंट्री उसी वादे का परिणाम है। अब सरकार की नीतियों के साथ-साथ संगठन के बड़े फैसलों में भी इस 'युवा और डायनमिक' चेहरे की मुहर लगेगी।

Read More लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

2. अमर अग्रवाल: कैबिनेट से दूरी, लेकिन संगठन में मिली 'कमान'

साय कैबिनेट गठन के समय जब बिलासपुर से लगातार चुनाव जीतने वाले अमर अग्रवाल को मंत्री नहीं बनाया गया था, तो कई तरह के कयास लग रहे थे। लेकिन अब कोर ग्रुप में उनकी शानदार वापसी ने सारे समीकरण साफ कर दिए हैं। राज्य निर्माण के पहले और बाद में भाजपा को सींचने वाले लखीराम अग्रवाल के परिवार के अमर अग्रवाल के पास रमन सरकार के समय का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। डिप्टी सीएम अरुण साव के कोर ग्रुप में होने के बावजूद, अमर अग्रवाल को जगह देकर पार्टी ने बिलासपुर संभाग में अपना पावर बैलेंस और मजबूत कर लिया है।

Read More 132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त

3. डॉ. बांधी: हार के बाद भी बांधी का रुतबा बरकरार, प्रदेश संगठन में रुतबा कायम है

इस नई कोर कमेटी में अगर किसी नाम ने सबसे ज्यादा चौंकाया है, तो वह हैं पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी। विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद कोर ग्रुप जैसे सर्वोच्च फोरम में जगह मिलना यह साबित करता है कि बांधी का रुतबा बरकरार है और प्रदेश संगठन में रुतबा कायम है। चुनावी हार-जीत से इतर, पार्टी हाईकमान और प्रदेश संगठन को उनकी रणनीतिक समझ और मैदानी पकड़ पर गहरा भरोसा है। इसी भरोसे के चलते उन्हें सीधे कोर ग्रुप में प्रमोट कर दिया गया है। उनके साथ पूर्व मंत्री लता उसेंडी का भी संगठन में दबदबा कायम दिखा है।

दिग्गजों की छुट्टी का संदेश दूसरी ओर, राज्य गठन के बाद से हमेशा कोर ग्रुप के सदस्य रहे बृजमोहन अग्रवाल को बैठक की सूचना तक नहीं देना, गौरीशंकर अग्रवाल, पुन्नुलाल मोहले, विक्रम उसेंडी और रेणुका सिंह को बाहर का रास्ता दिखाना यह बताता है कि भाजपा अब पूरी तरह से 'जेनरेशन शिफ्ट' के मोड में है।

 

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी