नेताओं के काफिलों के बीच अकेले बुलेट पर पहुंचे MLA, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

नेताओं के काफिलों के बीच अकेले बुलेट पर पहुंचे MLA, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बिलासपुर: बिलासपुर में मंगलवार को उस समय लोगों का ध्यान एक अलग तस्वीर ने खींच लिया, जब बेलतरा विधायक Sushant Shukla बिना किसी वीआईपी काफिले और सुरक्षा घेरों के अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। तेज धूप और गर्म मौसम के बावजूद विधायक हेलमेट पहनकर खुद बाइक चलाते नजर आए। आमतौर पर नेताओं के लंबे काफिले और सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले लोगों के लिए यह दृश्य चर्चा का विषय बन गया।

जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की बैठक में शामिल होने पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला के साथ न तो कोई PSO दिखा और न ही समर्थकों की भीड़। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी सरकारी वाहनों के साथ पहुंचे, वहीं शुक्ला का सादगी भरा अंदाज अलग नजर आया। राजनीतिक हलकों में इसे प्रधानमंत्री Narendra Modi की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन और सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने की बात कही थी।comp-196_1778660840

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब विधायक सुशांत शुक्ला इस अंदाज में दिखाई दिए हों। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वे अक्सर सुबह और शाम बुलेट पर बिना किसी सुरक्षा काफिले के क्षेत्र का दौरा करते हैं और सीधे लोगों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनते हैं। उनका यह व्यवहार “नो VIP कल्चर” और जनसंपर्क आधारित राजनीति की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग उनके साधारण और सहज व्यवहार की सराहना कर रहे हैं।

Read More महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर से होगी CBI की पूछताछ, CM विष्णुदेव साय बोले- कई और नामों का हो सकता है खुलासा

कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में आयोजित DMF बैठक में जिले की विकास योजनाओं को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इस दौरान कई विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विधायक सुशांत शुक्ला के सादगीपूर्ण अंदाज और बिना तामझाम कार्यक्रम में पहुंचने की रही।

Read More सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान

Latest News

अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी अरपा तट पर सजेगा आस्था का महाकुंभ, 50 से ज्यादा सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी रखेंगे नजर, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
जगदलपुर में महिला गैंग की 1.75 करोड़ की उठाईगिरी का खुलासा, मोती ज्वेलर्स से 1200 ग्राम सोना पार; 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: ढाका में बस ड्राइवर को जिंदा जलाया, कई जगह बम धमाके और आगजनी से दहशत
स्कूल की पोल खुली तो शुरू हुआ आरोपों का खेल, शिकायतकर्ता पर ही लगा दिया 10 लाख मांगने का आरोप
सालों की सेवा का मिला न्याय, बस्तर के 29 कर्मचारियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 महीने में करना होगा बकाया वेतन का भुगतान
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली घटना: नशेड़ी बेटे से परेशान पिता ने टंगिया से मारकर की हत्या, थाने में किया सरेंडर
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की बिक्री शुरू, 527 पन्नों में बयां की जिंदगी, राजीव गांधी से पहली मुलाकात से लेकर 2004 के फैसले तक के किस्से
पैर के पास फटा पटाखा, फिर सड़क पर मचा संग्राम, न्यू रिवर व्यू में लात-घूंसे चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गाड़ियों में तोड़फोड़
रायपुर में दिवाली से पहले पुलिस का एक्शन, चाकू लेकर घूम रहे 3 युवक गिरफ्तार, 3 चाकू जब्त
बड़े ब्रांडों का कड़वा सच, अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 संस्थानों के सैंपल फेल