भारत से नेपाल जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बिना ID और ऑनलाइन फॉर्म नहीं मिलेगी अनुमति

भारत से नेपाल जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बिना ID और ऑनलाइन फॉर्म नहीं मिलेगी अनुमति

सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा पार करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए अब नियम पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं। नेपाल सरकार ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अब बिना वैध पहचान पत्र और ऑनलाइन वाहन घोषणा प्रक्रिया पूरी किए किसी भी भारतीय वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। सीमा शुल्क विभाग के नए निर्देशों के बाद सीमावर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है और रोजाना नेपाल आने-जाने वाले लोगों को नई प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत अब वाहन चालकों को सीमा पर पहुंचने के बाद क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन अस्थायी वाहन घोषणा फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही वाहन के सभी वैध दस्तावेज, बीमा और कस्टम प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नेपाल प्रशासन का कहना है कि यह कदम सीमा सुरक्षा मजबूत करने, रिकॉर्ड डिजिटल करने और अनियमित आवाजाही पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है। नए नियम लागू होने के बाद भिट्ठामोड़ समेत कई सीमावर्ती चेकपोस्ट पर यात्रियों को अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

नेपाल सरकार के इस फैसले का असर व्यापार और पर्यटन दोनों पर दिखाई देने लगा है। सीमावर्ती कारोबारियों का कहना है कि पहले जहां लोग आसानी से सीमा पार कर लेते थे, अब लंबी प्रक्रिया और कड़े दस्तावेजी नियमों के कारण आवाजाही धीमी हो गई है। व्यापारियों ने दावा किया कि वैध रास्तों पर सख्ती बढ़ने से छोटे कारोबारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि अवैध रास्तों से गतिविधियां जारी हैं। इससे स्थानीय व्यापार और सीमावर्ती बाजारों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है।

Read More Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता

नई नीति के तहत भारतीय वाहनों के लिए जारी होने वाला “भंसार” अब सीमित अवधि के लिए ही मान्य रहेगा। स्थानीय व्यवसायियों और पर्यटक सेवा से जुड़े लोगों का कहना है कि पहचान पत्र की अनिवार्यता और ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और रिश्तेदारों से मिलने आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। खासकर ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए यह बदलाव चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है, क्योंकि कई लोगों को डिजिटल प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं है।

प्रशासन और व्यापार संगठनों ने लोगों से अपील की है कि नेपाल यात्रा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें, ताकि सीमा पर किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह व्यवस्था भारत-नेपाल सीमा पर यात्रा प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल बना सकती है। हालांकि, स्थानीय व्यापारियों की मांग है कि सीमावर्ती नागरिकों और छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, ताकि दोनों देशों के बीच पारंपरिक सामाजिक और आर्थिक संबंध प्रभावित न हों।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी