सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘काटपत्ती’ जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार,45,500 नकद और 14 बाइक जब्त

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘काटपत्ती’ जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार,45,500 नकद और 14 बाइक जब्त

सक्ती। जिले में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए डभरा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाडादरहा (सराईपाली खार) में हार-जीत का दांव लगाकर ‘काटपत्ती’ जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जबकि 8 आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपी अपनी मोटरसाइकिलें घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकले।

संयुक्त टीम की घेराबंदी में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। डभरा थाना पुलिस, यातायात शाखा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी।

नकदी, बाइक और मोबाइल समेत जुआ सामग्री जब्त
पुलिस रेड के दौरान मौके से ₹45,500 नगद, 14 मोटरसाइकिलें, 8 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की गई। जब्त वाहनों और सामग्री को थाने में सुरक्षित रखा गया है।

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच