सावधान! सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं भुना चना तो रुकिए, इसमें घुला है कैंसर वाला जहरीला रंग

सावधान! सेहत बनाने के लिए खा रहे हैं भुना चना तो रुकिए, इसमें घुला है कैंसर वाला जहरीला रंग

बिलासपुर। शहर में सेहत बनाने के नाम पर लोगों को जहर परोसा जा रहा है। उत्तरप्रदेश में कैंसर फैलाने वाले सिंथेटिक रंग वाले चने मिलने के बाद जब बिलासपुर के खाद्य विभाग की नींद खुली, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिरगिट्टी इलाके की तीन बड़ी फैक्ट्रियों पर छापा मारकर करीब 1350 किलो जहरीला चना जब्त किया है। इसकी कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस चने को डॉक्टर मरीजों को खाने की सलाह देते हैं, उसे चमकाने के लिए खतरनाक केमिकल और डाई का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि इन फैक्ट्रियों से शहर की किन-किन दुकानों तक यह मौत का सामान पहुंच चुका है।

तीन फैक्ट्रियों पर विभाग का धावा

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सिरगिट्टी की अमित फूड प्रोडक्ट, जय भोले इंडस्ट्रीज और शिवशक्ति दाल मिल में दबिश दी। जांच के दौरान चने की रंगत देखकर ही अधिकारियों को शक हो गया। टीम ने अमित फूड प्रोडक्ट से 48 हजार रुपए का 600 किलो और जय भोले इंडस्ट्रीज से 60 हजार रुपए का 750 किलो चना जब्त किया। शिवशक्ति दाल मिल से भी नमूने लिए गए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए रायपुर की लैब भेजा गया है। तीनों ही संचालकों को नोटिस थमाकर जवाब मांगा गया है।

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

मरीजों की जान से बड़ा खिलवाड़

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

चना प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्रोत माना जाता है। जिम जाने वाले युवाओं से लेकर शुगर और दिल के मरीजों को डॉक्टर रोजाना भुना चना खाने को कहते हैं। अब यही चना लोगों को अस्पताल पहुंचा सकता है। सूत्रों का कहना है कि चने को पीला और चमकदार दिखाने के लिए जिस सिंथेटिक डाई का इस्तेमाल होता है, वह सीधा लिवर और किडनी पर हमला करती है। शहर के हजारों ठेलों और किराना दुकानों पर बिकने वाले चने की कोई जांच नहीं हो रही है, जिससे जनता में दहशत का माहौल है।

घर पर ऐसे परखें असली है या नकली

  1. अगर आपने बाजार से भुना चना खरीदा है, तो उसे खाने से पहले इन आसान तरीकों से जरूर जांच लें:
  2. पानी का टेस्ट: एक गिलास पानी में चना डालें, अगर पानी पीला हो जाए तो समझो केमिकल है।
  3. कपड़े का टेस्ट: चने को सफेद कपड़े या टिशू पेपर पर रगड़ें, रंग छूटे तो वह जहरीला है।
  4. गंध का टेस्ट: चने को सूंघने पर अगर मिट्टी की जगह साबुन या केमिकल जैसी गंध आए तो न खाएं।
  5. तवे का टेस्ट: सूखे तवे पर चना गर्म करें, अगर तीखी गंध आए तो इसमें मिलावट पक्की है।

कितनी हुई जब्ती 

  • फैक्ट्री का नाम: अमित फूड प्रोडक्ट
  • जब्त चना: 600 किलो
  • कीमत: 48 हजार रुपए
  • फैक्ट्री का नाम: जय भोले इंडस्ट्रीज
  • जब्त चना: 750 किलो
  • कीमत: 60 हजार रुपए

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा। हालांकि सवाल यह उठता है कि जब तक लैब से रिपोर्ट आएगी, तब तक कितना जहरीला चना लोगों के पेट में जा चुका होगा। प्रशासन को चाहिए कि वह उन दुकानों की लिस्ट भी जारी करे जहां इन फैक्ट्रियों से माल सप्लाई हुआ है।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच