भोपाल में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल कलाम, नेहा नाम से बनवाए फर्जी दस्तावेज, पुलिस की हिरासत में खुला राज

भोपाल में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल कलाम, नेहा नाम से बनवाए फर्जी दस्तावेज, पुलिस की हिरासत में खुला राज

भोपाल में किन्नर बनकर रह रहा था बांग्लादेशी अब्दुल कलाम, नेहा नाम से बनवाए फर्जी दस्तावेज, पुलिस की हिरासत में खुला राज

भोपाल में फर्जी पहचान के साथ रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को पुलिस ने हिरासत में लिया। वह वर्षों से नेहा नाम की किन्नर बनकर रह रहा था। जांच जारी।

भोपाल: भोपाल के बुधवारा इलाके से पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल कलाम को हिरासत में लिया है, जो वर्षों से पहचान छिपाकर शहर में रह रहा था। वह खुद को 'नेहा' नाम की किन्नर बताकर लोगों के बीच रहता था और इसी नाम से उसने फर्जी पहचान पत्र भी बनवाया था। पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल, वह तलैया थाना पुलिस की हिरासत में है, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है।

पुलिस यह पता लगा रही है कि वह कब से भोपाल में है? क्या वह यहां किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहा है? क्या उसके खिलाफ भोपाल में रहते कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है? इसके साथ ही उसकी कॉल रिकॉर्डिंग और मोबाइल चैटिंग की भी जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियां भी अब्दुल कलाम के संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने इस मामले को गोपनीय रखने का फैसला लिया है। अब्दुल को भोपाल के तलैया थाने में रखा गया है। जहां, उसे निगरानी में रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। महिला जवान राउंड द क्लॉक उसकी निगरानी कर रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने उनका नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है। दावा किया जा रहा है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Read More जोधपुर बना MD ड्रग तस्करी का हब: कॉलेज छात्रों को निशाना, गुजरात से बसों में आता था केमिकल

सभी जरूरी दस्तावेज बना रखे थे
किन्नर भारत में फर्जी दस्तावेज बनवाने के बाद बांग्लादेश घूमने भी जा चुका है। अवैध दस्तावेजों के आधार पर उसने पासपोर्ट सहित भारतीय नागरिकता सिद्ध करने के तमाम दस्तावेज तैयार कर लिए थे। हालांकि पिछले दिनों अवैध प्रवासियों के खिलाफ चली मुहिम के तहत नेहा किन्नर को चिह्नित कर उससे पूछताछ की गई। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दस्तावेज बनवाने के लिए उसका किसने सहयोग किया। इसके बाद दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Read More पहली बारिश में 4 करोड़ का एनीकट बहाने वाले अफसर को 5000 करोड़ का बजट सौंपने की तैयारी जल संसाधन विभाग में दागी अफसरों का दबदबा मक्सी कुजूर की कुर्सी हथियाने के जुगाड़ में आलोक अग्रवाल

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना