मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: धनवंतरी मेडिकल स्टोर की सीलबंद सिरप में मिलीं मरी चींटियां, अब गुणवत्ता पर उठ रहे प्रश्न....

मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़: धनवंतरी मेडिकल स्टोर की सीलबंद सिरप में मिलीं मरी चींटियां, अब गुणवत्ता पर उठ रहे प्रश्न....

रायपुर:राजधानी रायपुर में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई 'सरकारी धनवंतरी मेडिकल स्टोर' योजना की साख पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लग गया है। योजना के तहत मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर के एक धनवंतरी मेडिकल स्टोर से खरीदी गई 'कॉर्सीप्लेक्स-एल' (Corsiplex-L) सिरप की सीलबंद बोतल में कई मरी हुई चींटियां तैरती हुई पाई गई हैं। इस घटना ने स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है और मरीजों की जान के साथ हो रहे इस सीधे खिलवाड़ को लेकर प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच की मांग उठने लगी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता कान्हा गौराहा ने धनवंतरी मेडिकल स्टोर से विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की 'कॉर्सीप्लेक्स-एल' सिरप खरीदी थी। जब उन्होंने सेवन के लिए सीलबंद बोतल को खोला और दवा निकाली, तो भीतर का नजारा देखकर वे सन्न रह गए। दवा के अंदर कई मृत चींटियां मौजूद थीं। गनीमत यह रही कि शिकायतकर्ता ने दवा पीने से पहले ही इसे देख लिया और इसका सेवन नहीं किया।

बोतल पर दर्ज जानकारी के मुताबिक:

Read More हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार

  •  बैच नंबर: FNH25879
  •  निर्माण (Manufacturing): नवंबर 2025
  •  एक्सपायरी (Expiry) अक्टूबर 2027
  •  निर्माता कंपनी: नॉल फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड

सीलबंद बोतल के भीतर इस तरह की अशुद्धि मिलने से पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और भंडारण व्यवस्था की घोर लापरवाही उजागर हुई है।

Read More बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद

 जानलेवा हो सकती है लापरवाही

मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. योगेंद्र महोत्रा ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि किसी भी जीवनरक्षक औषधि या सीरप में बाहरी जीव-जंतु, कीट या अन्य अशुद्धियों का पाया जाना बेहद गंभीर मामला है। यदि भूलवश कोई मरीज ऐसी दूषित दवा का सेवन कर ले, तो उसे गंभीर एलर्जी, पेट संबंधी जानलेवा परेशानियां, फूड पॉइजनिंग और भयंकर संक्रमण हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) वाले मरीजों पर इसका घातक प्रभाव पड़ सकता है।

लगातार फेल हो रही गुणवत्ता: पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

प्रदेश में दवाओं की घटिया गुणवत्ता का यह कोई पहला मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो स्थिति बेहद चिंताजनक है। वर्ष 2025 में भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में विभिन्न जिलों से लिए गए कई दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे थे और आईवी फ्लूड की गुणवत्ता पर भी सवाल उठे थे। हालिया महीनों में भी कई लापरवाही उजागर हुई हैं:

 मई 2026:ऑक्सीटोसिन सहित दर्द, बुखार और सर्दी-जुकाम की कई दवाएं (नाक्यैन-पी, फ्लामो स्टार-एपी, एसीएचई पी और कोल्ड जिया टैबलेट्स) गुणवत्ता जांच में अमानक (Substandard) घोषित की गई थीं।

 अप्रैल 2026: सरकारी अस्पतालों में सप्लाई किए गए यूरो बैग फटे हुए और लीकेज वाले पाए गए थे।

 जनवरी 2026: बच्चों को पिलाई जाने वाली कृमिनाशक 'एल्बेंडाजोल टैबलेट' के 6 बैचों में खराबी पाए जाने के बाद उनके उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी पड़ी थी।

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल