छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में विज्ञापन घोटाला: 5 महीने में 37 लाख लुटाए!
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में हुए गड़बड़झाले की परतें लगातार खुल रही हैं। विभाग पर आरोप है कि उसने कुछ गिने-चुने मीडिया संस्थानों को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया। खासतौर पर एक वेबसाइट lalluram.com को बीते पांच महीनों में ही 37 लाख रुपये से अधिक का विज्ञापन जारी किया गया।
जाने कैसे लुटाया गया सरकारी पैसा?
सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिली जानकारी के अनुसार, जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक विभाग ने lalluram.com को कई बार विज्ञापन जारी किए। इन विज्ञापनों की रकम लाखों में रही, जिसमें कुछ विज्ञापन मात्र 15 दिनों के लिए वैध थे।
विज्ञापन जारी करने की प्रमुख तारीखें और रकम:
3 अगस्त 2024: ₹88,235 (आरओ नंबर: 12865/3)
1 सितम्बर 2024: ₹88,235 (आरओ नंबर: 12908/50)
26 सितम्बर 2024: ₹13,23,529 (आरओ नंबर: 12981/1)
7 अक्टूबर 2024: ₹5 लाख (आरओ नंबर: 10013/1)
7 अक्टूबर 2024: ₹2,35,294 (आरओ नंबर: 13001/4)
3 नवम्बर 2024: ₹88,235 (आरओ नंबर: 13029/23)
4 नवम्बर 2024: ₹5 लाख (आरओ नंबर: 13001/2)
4 नवम्बर 2024: ₹2,35,294 (आरओ नंबर: 13001/5)
12 दिसम्बर 2024: ₹2,35,294 (आरओ नंबर: 13001/6)
12 दिसम्बर 2024: ₹5 लाख (आरओ नंबर: 13001/3)
बता दें कि जहां कई छोटे वेब पोर्टल्स और मीडिया संस्थानों को विज्ञापन के लिए तरसना पड़ता है, वहीं कुछ बड़े मीडिया संस्थानों को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया गया। विभाग की नीति पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों कुछ मीडिया संस्थानों को ही इस तरह का फायदा मिला विभाग पहुंचा रहा है।
विधानसभा में उठ चुका मला
इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी प्रश्न किया जा चुका है जिसमें विधायक भावना बोहरा ने सरकार से विज्ञापन में हुई अनियमितता की जांच की मांग की थी
