20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका

20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका

बिलासपुर : साइबर ठगी के जरिए करोड़ों रुपए का लेन-देन करने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को राहत देने से इनकार कर दिया है। 2.20 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध लेन-देन और 21 साइबर शिकायतों से जुड़े बैंक खाते की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

खाते में आए 2.20 करोड़, लगभग पूरी रकम निकाल ली गई

मामले की शुरुआत छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा से हुई। शाखा प्रबंधक आरती कुरील ने संदिग्ध लेन-देन की शिकायत बिलासपुर रेंज साइबर थाने में दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि 18 मई से 12 जून 2026 के बीच अजय कुमार सोनी के बैंक खाते में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपए जमा हुए। इसी दौरान 2 करोड़ 19 लाख 55 हजार 966 रुपए निकाल लिए गए। जांच में यह रकम साइबर ठगी से हासिल होने की बात सामने आई।

Read More पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी

20-20 हजार के कमीशन पर खुलवाए गए खाते

Read More संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा

पुलिस के अनुसार अजय कुमार सोनी ने अपनी फर्म के नाम से मंगला शाखा में बैंक खाता खुलवाया था। आरोप है कि अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू ने उसे खाता खुलवाने के लिए कहा। नरेंद्र कुर्रे के संपर्क से राजस्थान निवासी विपिन से मुलाकात कराई गई। विपिन ने अजय और अभिलाष को 20-20 हजार रुपए कमीशन दिया, जबकि नरेंद्र कुर्रे ने भी प्रत्येक बैंक खाते के बदले 20 हजार रुपए देने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने अभिलाष कुमार डेनियल, आशीष तिवारी और नरेंद्र कुर्रे को गिरफ्तार किया था।

चार्जशीट पेश होने की दलील भी नहीं आई काम

आरोपियों की ओर से अदालत में दलील दी गई कि चार्जशीट पेश हो चुकी है और वे लंबे समय से जेल में बंद हैं। इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। वहीं राज्य शासन ने अपराध की गंभीरता का हवाला देकर जमानत का विरोध किया। जांच के दौरान पुलिस ने पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन, मुहर, लैपटॉप, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, पंजीयन प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जब्त किए थे। मामले के तथ्यों और जब्त सामग्री को देखते हुए हाई कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।

Tags:

Latest News

20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका 20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब
जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश
संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज