अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार

अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार

बिलासपुर : रात में अलाव जलाने के लिए लकड़ी फोड़ने की मामूली बात देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। सरकंडा के अशोक नगर स्थित अटल आवास में रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच ऐसा विवाद भड़का कि धारदार हथियार निकल आए। मारपीट और हमले में 19 वर्षीय मयंक ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल लेकर गये, लेकिन बीच रास्ते में ही मयंक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का सिम्स में इलाज जारी है।

लकड़ी फोड़ने की बात पर शुरू हुई कहासुनी, फिर शुरू हुई मारपीट

घटना अटल आवास के डी ब्लॉक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रात कुछ लोग अलाव जलाने के लिए लकड़ी फोड़ रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में मयंक ध्रुव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मयंक की हालत बिगड़ती देख परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस खबर के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, संघर्ष में घायल दूसरे पक्ष के गोपाल समेत दो युवकों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक बरी, महिला की अपील खारिज

हत्या और हत्या के प्रयास में छह आरोपी पर मामला दर्ज

Read More बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने हत्या के मामले में चार और हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को चिन्हित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

सरकंडा सीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। हत्या के चार और हत्या के प्रयास के दो आरोपियों की पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम, विवाद की वजह और दोनों पक्षों की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार
DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी