WhatsApp हैक कर 55 हजार की ठगी! रायपुर में वकील बना साइबर अपराधियों का निशाना

WhatsApp हैक कर 55 हजार की ठगी! रायपुर में वकील बना साइबर अपराधियों का निशाना

रायपुर: राजधानी रायपुर के शंकर नगर के वकील विजय कुमार दास साइबर ठगों का शिकार बने हैं। ठगों ने उन्हें नवकार ज्वेलर्स का नाम लेकर 55 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। जब वकील ने रसीद मांगी, तो कोई जवाब नहीं मिला। वकील की सतर्कता और नवकार ज्वेलर्स से पुष्टि करने पर पता चला कि फर्म का वॉट्सऐप नंबर साइबर ठगों द्वारा हैक कर लिया गया था। इसके बाद पीड़ित वकील ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई ठगी?
वकील विजय कुमार दास ने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम को रायपुर कोर्ट परिसर में काम कर रहे थे। तभी उन्हें नवकार ज्वेलर्स से वॉट्सऐप मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उन्हें 55 हजार रुपए ट्रांसफर करने हैं। वकील ने फर्म के नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दिए और स्क्रीनशॉट भेजा, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने कॉल कर स्थिति पूछी, तो नवकार ज्वेलर्स के कर्मचारियों ने बताया कि उनका वॉट्सऐप नंबर हैक किया गया था और उनसे कोई भी पैसे की रिक्वेस्ट नहीं की गई थी।image-2025-02-16t1441450691739697092-1_1767966921

साइबर ठगी के बढ़ते मामले
रायपुर जिले में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में जिले में 11 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी दर्ज की गई। पुलिस ने जनता को साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने और किसी भी वॉट्सऐप या ऑनलाइन मैसेज के जरिये पैसे ट्रांसफर करने से पहले जांच करने की सलाह दी है।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

पुलिस की कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि वकील की शिकायत पर पीटीएम यूजर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

Tags:

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता