जशपुर की युवती को यूपी में बेचा, गैंगरेप के 7 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर की युवती को यूपी में बेचा, गैंगरेप के 7 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। जशपुर जिले की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश में बेचने और जबरन शादी कराकर यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरगुजा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को यूपी से सकुशल बरामद कर लिया है और अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल हैं।

नौकरी की तलाश में आई, फंस गई जाल में

पुलिस के अनुसार, जशपुर की 20 वर्षीय युवती छह महीने पहले अंबिकापुर नौकरी की तलाश में आई थी। वह एक होटल में काम करने के बाद किराए का कमरा लेकर रहने लगी। 19 जून को उसकी बहन को एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कहा गया कि एक लाख रुपये देकर अपनी बहन को वापस ले जाओ। यह सुनकर घबराई बहन ने तुरंत मणिपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Read More अंबिकापुर में बेनामी संपत्ति पर कोर्ट का शिकंजा! पूर्व कलेक्ट्रेट क्लर्क को 4 साल की जेल, आय से 1049 गुना ज्यादा संपत्ति का मामला

ऐसे फंसाया गया युवती को

Read More CGMSC में पुराने रेट कॉन्ट्रैक्ट पर आदेश अटका, सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अंबिकापुर के काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने उसे ज्यादा पैसे वाली नौकरी का लालच दिया। वे उसे उत्तर प्रदेश ले गए और वहां सुमित राठौर नामक युवक से जबरन उसकी शादी करवा दी। युवती ने जब विरोध किया तो उसे धमकाया गया, मारपीट की गई और बलपूर्वक शादी करा दी गई। शादी के बाद सुमित राठौर ने बार बार उसका यौन शोषण किया। जब युवती ने भागने की कोशिश की तो सुमित और उसके पिता राकेश राठौर ने उसे बेरहमी से पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले अंबिकापुर से काबिल अंसारी (31), उसकी पत्नी हीना अंसारी (29) और सास रामेश्वरी सोनवानी (51) को पकड़ा गया। इनसे पूछताछ में मानव तस्करी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ। इनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया।

घटना की इनसाइड स्टोरी 

पूछताछ में सामने आया कि काबिल अंसारी की पहचान दो साल पहले मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सुरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। सुरेंद्र झारखंड के गढ़वा में शादी के लिए लड़की खोज रहा था। उसने युवती को खरीदने के लिए काबिल से संपर्क किया। काबिल और हीना ने युवती को सुरेंद्र को सौंप दिया, जिसने उसे उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सुमित राठौर से 40 हजार रुपये में बेच दिया और उसकी शादी करवा दी।

सातो आरोपी सलाखों के पीछे

इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें काबिल अंसारी, हीना अंसारी, रामेश्वरी सोनवानी (अंबिकापुर), सुरेंद्र कुशवाहा (भिंड, मध्यप्रदेश), सकील खान (कानपुर, उत्तरप्रदेश), सुमित राठौर (जालौन, उत्तरप्रदेश) और सुमित के पिता राकेश राठौर (जालौन, उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), और 69 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा