भूपेश बघेल पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता का प्रहार: 'मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें, सत्ता अब नहीं मिलेगी'

भूपेश बघेल पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र गुप्ता का प्रहार: 'मुंगेरीलाल की तरह सपने देखना छोड़ दें, सत्ता अब नहीं मिलेगी'

रायपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार किया है। अपनी एक्स पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अब 'मुंगेरीलाल' की तरह सत्ता में लौटने के सपने देखना पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की कमान अब उनके पास वापस नहीं आने वाली।

गुप्ता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में रामगोपाल अग्रवाल की हालिया गिरफ्तारी का जिक्र किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डरे हुए हैं और इसी डर के कारण उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसके विपरीत, उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की प्रशंसा की। गुप्ता ने विष्णु देव साय की सरकार को कर्तव्यनिष्ठ, पूरी तरह से ईमानदार और प्रदेश का विकास करने वाली सरकार बताया। उन्होंने यह भी लिखा कि भ्रष्टाचार के सिंडिकेट चलाने वाले मुखिया उन्हें किसी भी तरह से धमका नहीं सकते। अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने लिखा, 'सच को आंच नहीं।'

 

Read More ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी

झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप

पूर्ववर्ती सरकार के कामकाज के तरीकों को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि बघेल सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के आम नागरिकों, भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जानबूझकर झूठे मुकदमों में फंसाया गया। गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो वे झूठे केस का सामना करने वाले पीड़ित पत्रकारों के सामने आएं और उनके सवालों का जवाब दें।

घोटालों की लंबी सूची गिनाई

अपनी  पोस्ट में उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार की एक लंबी सूची पेश की। गुप्ता ने लिखा कि अब छत्तीसगढ़ की जनता और तमाम जांच एजेंसियां इन सभी मामलों का एक-एक करके हिसाब मांगेंगी। अधिवक्ता ने जिन मामलों का अपनी पोस्ट में उल्लेख किया है, उनमें शराब घोटाला, डीएमएफ (DMF) घोटाला, महादेव सट्टा ऐप का मामला, राशन घोटाला, कस्टम मिलिंग घोटाला, पीएससी (PSC) भर्ती घोटाला, कोल ट्रांसपोर्टेशन घोटाला, जनसंपर्क (CPR) कार्यालय घोटाला और बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी घोटाला शामिल हैं।

गुप्ता ने अपनी पोस्ट के अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता या कार्यकर्ता भूपेश बघेल की किसी भी प्रकार की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नरेश चंद्र गुप्ता की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। खबर लिखे जाने तक, इस पूरे मामले में भूपेश बघेल या कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल