IAS अफसर के ब्राह्मण कन्याओं पर आपत्तिजनक बयान से बवाल, छत्तीसगढ़ में FIR और बड़े आंदोलन की तैयारी

बिलासपुर। मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज में गहरी नाराजगी है। इस बयान में उन्होंने ब्राह्मण समाज की कन्याओं पर टिप्पणी की थी, जिसके सामने आने के बाद सामाजिक संगठनों में जमकर उबाल है। समाज ने इसे सीधा अपमान और समुदाय की गरिमा पर चोट बताया है। यह मामला अब प्रशासनिक संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ब्राह्मण संगठनों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग

गुरुवार को विश्व ब्राह्मण एकता महासंघ (छत्तीसगढ़) के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मणि शंकर पांडे और सुदेश दुबे के नेतृत्व में एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा। संगठन ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि वरिष्ठ पद पर बैठे अधिकारी का ऐसा बयान बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने इसे समाज की बेटियों के सम्मान का सवाल बताते हुए संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में साफ कहा गया है कि ब्राह्मण समाज ऐसे अमर्यादित और अभद्र कथनों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।यह विवाद सिर्फ सामाजिक-धार्मिक भावनाओं से नहीं जुड़ा है, बल्कि प्रशासनिक मर्यादा का भी विषय बन गया है। विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि जब उच्च पदस्थ अधिकारी ही ऐसी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो आम जनता के बीच शासन-प्रशासन की छवि क्या बनेगी? अधिकारियों से पद के अनुरूप अनुशासन और संतुलन बनाए रखने की उम्मीद की जाती है, लेकिन संतोष वर्मा का यह बयान पूरी तरह से मर्यादा के खिलाफ है।

Read More शिक्षा मिशन में बड़ी गड़बड़ी: 30 हजार का लैपटॉप 65 में खरीदा; चौगुने दाम पर डमी, अब तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

IMG-20251127-WA0026

Read More दो कद्दावर नेताओं की जुगलबंदी ने उजाड़ा भरनी का भूगोल: अवैध खनन से छलनी हुई सरकारी जमीन, सुशासन के दावे तार-तार

जांच की मांग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

ब्राह्मण संगठन ने इस मामले को महज एक बयान से कहीं ज्यादा समुदाय की प्रतिष्ठा से जुड़ा संवेदनशील विषय बताया है है। संगठन ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जरूरत पड़ने पर एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया जाए। यह भी मांग उठी है कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्पष्ट नीति लेकर आए, ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या सार्वजनिक पदाधिकारी किसी भी समुदाय पर इस तरह की टिप्पणी करने की हिम्मत न करे। संगठन ने शासन को चेताया है कि अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए और मामला केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहा, तो राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सामाजिक तनाव को रोकने के लिए स्पष्ट संदेश दे कि किसी भी वर्ग की गरिमा को ठेस पहुँचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने खेला ‘महिला प्रतिनिधित्व’ का मास्टरस्ट्रोक, राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा उम्मीदवार घोषित

राज्य

कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....   कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
इंदौर। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था अब न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ गई है।...
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका
मुंबई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट बेनकाब: विदेशी महिलाओं को नौकरी के नाम पर लाकर कराया जा रहा था देह व्यापार