शातिर दंपती ने सराफा व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, फिर वसूले करोड़ों रूपए

वैशाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर कपल गिरफ्तार

शातिर दंपती ने सराफा व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, फिर वसूले करोड़ों रूपए

दुर्ग/ दुर्ग जिले के वैशाली नगर में एक सराफा व्यवसायी को चार साल तक ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति-पत्नी की इस साजिश में अश्लील वीडियो को हथियार बनाया गया, जिससे पीड़ित इतना मानसिक रूप से टूट चुका था कि उसने आत्महत्या की कोशिश तक कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बड़ी मात्रा में संपत्ति भी जब्त की है।

पुलिस को दी गई शिकायत में सराफा व्यवसायी ने बताया कि लगभग चार से पांच साल पहले एक महिला निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे नौकरी की तलाश में उसकी दुकान पर आई थी। बातचीत के दौरान महिला ने नजदीकियां बढ़ाई और फिर अपने पति आनंद यादव के साथ मिलकर व्यवसायी को फंसाने की साजिश रची। उन्होंने एक निजी मुलाकात के दौरान व्यवसायी का अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर व्यवसायी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार मानसिक और आर्थिक दबाव बनाकर उन्होंने पीड़ित से नकद राशि, सोने-चांदी के गहने, एक बंगला, गाड़ियां, एफडी और जमीन अपने नाम करवा ली। महिला ने खुद को व्यवसायी की रिश्तेदार बताकर तमाम कानूनी दस्तावेजों में नाम भी जुड़वाया।

Read More सेंदरी-मोपका बाईपास में लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक अपचारी बालक समेत 7 गिरफ्तार

परेशानी और शर्मिंदगी से तंग आकर व्यवसायी ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसकी जान बचाई और पूरा मामला उजागर हुआ। परिजनों के साथ वह वैशाली नगर थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR

पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत केस दर्ज कर निलिमा और आनंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16 लाख 45 हजार रुपये नकद, 80 लाख 49 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने, 25 लाख की फिक्स्ड डिपॉजिट, 35 लाख कीमत का बंगला, 8 लाख की गाड़ियां, 100 अमेरिकी डॉलर, तीन मोबाइल, फर्जी सिम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसी तरह की घटनाओं में यह दंपती अन्य लोगों को भी निशाना तो नहीं बना चुका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग 
पूजा में दीपक से अगरबत्ती जलाना क्यों माना जाता है गलत? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
फसल बीमा का उलझा गणित: प्रीमियम भरने के बाद भी 'औसत' की भेंट चढ़ रहा मुआवजा, दो साल में 73 लाख किसानों ने किया किनारा