ED की गिरफ्तारी के डर से गायब हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी ने सभी चेक पोस्ट को किया अलर्ट

ED की गिरफ्तारी के डर से गायब हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी ने सभी चेक पोस्ट को किया अलर्ट

ED की गिरफ्तारी के डर से गायब हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी ने सभी चेक पोस्ट को किया अलर्ट दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं । प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सोरेन के […]

ED की गिरफ्तारी के डर से गायब हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी ने सभी चेक पोस्ट को किया अलर्ट

दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं । प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार को सोरेन के दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित घर सहित 3 ठिकानों पर सुबह 7 बजे से छापेमारी शुरू की, जो देर रात तक चली। ईडी की टीम को यहां सोरेन तो नहीं मिले, लेकिन जाते वक्त टीम उनकी BMW कार अपने साथ ले गई। जिस कार को ED ने जब्त किया वह HR (हरियाणा) नंबर की है। एहतियात बरतते हुए ED की टीम ने हेमंत सोरेन को लेकर एयरपोर्ट पर भी अलर्ट भेज दिया है।

इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। दुबे ने कहा है कि हेमंत सोरेन ने झामुमो और कांग्रेस के साथ ही सहयोगी विधायकों को समान और बैग के साथ रांची बुलाया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव आया है. मुख्यमंत्री ने सूचना दी है कि ईडी की पूछताछ के डर से वे सड़क मार्ग से रांची पहुंचकर अपने अवतरित होने की घोषणा करेंगे।

Read More Thalassemia Disease: बच्चों में कैसे होती है थैलेसीमिया की बीमारी? जानिए लक्षण, कारण, जांच और बचाव के जरूरी उपाय

इससे पहले 20 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय भूमि घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए रांची पहुंची थी. इस महीने की शुरुआत में, सोरेन ने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर कहा था कि वह भूमि घोटाला मामले में उनका बयान उनके आधिकारिक आवास पर दर्ज कर सकती है। 20 जनवरी को ईडी ने सोरेन को आठवां समन जारी कर 16 से 30 जनवरी के बीच मौजूद रहने को कहा था।

Read More लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक

Tags:

Latest News

CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं CM साय का ऐलान: भीषण गर्मी के चलते 16 जून नहीं अब 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, बच्चों की छुट्टियां बढ़ीं
कानून से बच रहा अफसर? रेप केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर नायब तहसीलदार
कन्यादान या धोखा? सरकारी योजना में बड़ा खेल! शादी के कुछ महीनों बाद काला पड़ गया मंगलसूत्र
शादी का झांसा देकर नायब तहसीलदार ने किया दुष्कर्म; FIR के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पीड़िता बोली- 'रसूखदार है इस लिए नहीं हो रही कार्रवाई 
PWD में करोड़ों का खेल! ब्लैकलिस्ट कंपनी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत?
पालघर में महिला कर्मचारी पर दरांती से खौफनाक हमला! CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी चपरासी फरार
लव मैरिज के डेढ़ साल बाद खूनी वारदात! हैदराबाद में घर में घुसकर यूट्यूबर की हत्या, ससुराल पक्ष पर शक
नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद अब नया बवाल! डभरा में सीलबंद बोतल से निकला कीड़ा, गुणवत्ता पर उठे सवाल
भोपाल में ATS का बड़ा एक्शन! आधी रात युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन और संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज, UAPA में केस दर्ज
IAF AN-32 Aircraft Crash: असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश,राहत-बचाव अभियान जारी
संदिग्ध मांस मामले पर धमतरी में बढ़ा तनाव! हिंदू संगठनों ने निगम कार्यालय का किया घेराव, प्रशासन को 24 घंटे की दी चेतावनी
नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक भेजी जा रही थीं युवतियां! अंबिकापुर बस स्टैंड से 20 लोगों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की आशंका