रील के लिए मौत से खेल! चलती कार से बाहर लटककर युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख दंग रह जाएंगे

रील के लिए मौत से खेल! चलती कार से बाहर लटककर युवकों ने किया खतरनाक स्टंट, VIDEO देख दंग रह जाएंगे

सूरजपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में जानलेवा स्टंट करने का एक और मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक चलती कार के खुले दरवाजों से बाहर लटककर खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने न केवल यातायात नियमों की अनदेखी की, बल्कि अपनी और अन्य लोगों की जान को भी गंभीर खतरे में डाल दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पर्यटन स्थल पर किया खतरनाक स्टंट
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो को सूरजपुर जिले के अजबनगर स्थित मोरभंज पर्यटन स्थल का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सड़क पर तेज रफ्तार से चल रही है, जबकि उसमें सवार कुछ युवक खुले दरवाजों से बाहर लटककर स्टंट कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

एक छोटी चूक बन सकती थी बड़ा हादसा
वीडियो में दिखाई दे रही स्टंटबाजी बेहद जोखिम भरी मानी जा रही है। चलती गाड़ी से बाहर लटकना या संतुलन बिगड़ने की स्थिति में गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। साथ ही यदि चालक का ध्यान भटकता या वाहन अनियंत्रित होता, तो सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

Read More गन्ना बोनस पर सरकार में अपनों की ही बगावत; सीएम हाउस में मंत्री के 8 घंटे के धरने ने खोली अधिकारियों की पोल, 24 हजार किसान फंसे

वायरल वीडियो पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब तक प्रशासन या पुलिस की ओर से यह पुष्टि नहीं की गई है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं। यदि वीडियो की सत्यता और स्थान की पुष्टि होती है, तो यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ के मामले में कार्रवाई की जा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ में इस तरह के जोखिम भरे स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि कई बार जानलेवा हादसों का कारण भी बन जाते हैं।

Read More एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

Tags:

Latest News

संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा संजय नगर में पांच मौतें: SIT जांच में पति ही निकला पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा
रायपुर में 53% टीबी मरीजों को नहीं मिली पोषण राशि, 2,257 मरीज इंतजार में
महादेव सट्टा केस से प्रमोटरों का नाम हटवाने के लिए वकील हिमांशु को हवाला से मिले 180 करोड़ रुपए
व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग