पंजाब से हेरोइन लेकर रायपुर आया युवक, पुलिस ने मौके पर 51.85 ग्राम चिट्टा किया जब्त

पंजाब से हेरोइन लेकर रायपुर आया युवक, पुलिस ने मौके पर 51.85 ग्राम चिट्टा किया जब्त

रायपुर: रायपुर में बुधवार शाम को आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब के युवक बघेल सिंह (37) को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 51.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 5.18 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि जेपी गार्डन के सामने, सरोना रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति हेरोइन लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग में हेरोइन की सफेद प्लास्टिक पन्नी मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से हेरोइन लेकर रायपुर में इसे बेचने आया था। साथ ही पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसकी जांच से ड्रग नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाया जाएगा।

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

पुलिस ने बघेल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। जब्त हेरोइन को मौके पर ही सीलबंद कर सुरक्षित रखा गया। जांच अभी जारी है और पुलिस ने कहा कि नशे के इस नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Read More Ambikapur-Nizamuddin Express: सरगुजा से दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत, अब हफ्ते में दो दिन दौड़ेगी ट्रेन

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार