भूपेश बघेल और ACB चीफ के बीच 'डील' की अटकलें: क्या दब गया सूर्यकांत तिवारी विवाद?

भूपेश बघेल और ACB चीफ के बीच 'डील' की अटकलें: क्या दब गया सूर्यकांत तिवारी विवाद?

 


रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी से जेल में मुलाकात और उसके बाद ACB चीफ के साथ हुई कथित मारपीट विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के बाद अचानक उनकी चुप्पी ने राजनीतिक गलियारों और आम जनता के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चुप्पी इस बात की अटकलों को जन्म दे रही है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री और एसीबी के बीच कोई 'डील' हुई है, जिसके चलते यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
मामले की शुरुआत में भूपेश बघेल इस विवाद को लेकर काफी मुखर थे। उन्होंने जेल में सूर्यकांत तिवारी से मुलाकात के बाद सार्वजनिक रूप से अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं और उच्च न्यायालयों व राष्ट्रपति तक शिकायतें भेजी थीं। हालांकि, उन शिकायतों के बाद से इस मुद्दे पर उनकी तरफ से कोई बयान या टिप्पणी नहीं आई है। आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या इस खामोशी के पीछे कोई समझौता काम कर रहा है।
इसी बीच, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में एसीबी द्वारा उठाए गए जमीन कारोबारी पप्पू बंसल को कथित तौर पर सरकारी गवाह बनाने की बात सामने आई है, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम ने भी पूर्व मुख्यमंत्री की चुप्पी से जुड़ी अटकलों को और हवा दी है। जनता का मानना है कि इन सभी घटनाओं का एक-दूसरे से संबंध हो सकता है, और संभवतः किसी बड़े समझौते के तहत इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री का इस मसले पर शांत रहना कई संदेहों को जन्म देता है। फिलहाल, न तो भूपेश बघेल और न ही एसीबी की ओर से इन अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान आया है। जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह मामला फिर से गरमाएगा या हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाएगा।

Tags:

Latest News

उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार