नवागांव-कंडेल में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में धमतरी ले जाया गया शव

नवागांव-कंडेल में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में धमतरी ले जाया गया शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नवागांव-कंडेल गांव में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक धर्मांतरित बुजुर्ग महिला के शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।

मृतका बुधाबाई साहू (85 वर्ष) के निधन के बाद परिजन गांव में ही शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना था कि मृतका के पुत्र ने कुछ वर्ष पहले दूसरे धर्म को अपना लिया था, जिससे गांव में पहले से ही असहमति की स्थिति बनी हुई थी।

विहिप और बजरंग दल ने जताया विरोध
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव में तनाव का माहौल बन गया और स्थिति बिगड़ने की आशंका बढ़ गई।

Read More Raipur News: डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दहेज में करोड़ों रुपये और कार मांगने की शिकायत पर FIR

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
सूचना पर अर्जुनी थाना प्रभारी राजेश जगत पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि शव को गांव के बजाय धमतरी शहर ले जाया जाए।

Read More अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता

धमतरी के कब्रिस्तान में कराया गया अंतिम संस्कार
प्रशासनिक समझाइश के बाद मृतका के शव को धमतरी स्थित दूसरे धर्म के कब्रिस्तान में ले जाकर शांतिपूर्ण तरीके से दफनाया गया। पुलिस की मौजूदगी में पूरे घटनाक्रम को संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि से बचने की अपील की है।

Tags:

Latest News

Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो छीन सकती हैं स्किन केयर की ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है स्किन बैरियर Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो छीन सकती हैं स्किन केयर की ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है स्किन बैरियर
Sun Transit 2026: आज से इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! तुला राशि में सूर्य गोचर के दौरान रहें सतर्क
पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान