ईएनसी की कुर्सी पर फिर उइके की तैयारी, सिंचाई घटी पर संविदा के सौदे से विभाग में मचा हड़कंप

ईएनसी की कुर्सी पर फिर उइके की तैयारी, सिंचाई घटी पर संविदा के सौदे से विभाग में मचा हड़कंप

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों काम कम लेकिन कुर्सियों के सौदे की चर्चा ज्यादा गरम है। विभाग के प्रमुख अभियंता (ईएनसी) इंद्रजीत उइके को रिटायरमेंट के बाद दूसरी बार संविदा देने की फाइल मंत्रालय में दौड़ रही है। जून 2025 में रिटायर होने के बाद उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था जो अब खत्म होने वाला है। खबर है कि इस बार कुर्सी बचाने के लिए कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने का खेल खेला गया है। इस सेटिंग के चलते विभाग के वरिष्ठ अफसरों में भारी नाराजगी है और प्रशासनिक पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिंचाई का रकबा घटा पर संविदा की फाइल बढ़ी

इंद्रजीत उइके के कार्यकाल के दौरान विभाग की उपलब्धियों पर नजर डालें तो आंकड़े चौकाने वाले हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2021 से 5 जनवरी 2026 के बीच राज्य में सिंचाई का रकबा 37 प्रतिशत से गिरकर 34 प्रतिशत पर आ गया है। विभाग को खेती-किसानी के लिए जो बजट मिला उसका बड़ा हिस्सा सिंचाई सुविधा बढ़ाने के बजाय भवन निर्माण, फोटोकॉपी, पीस वर्क और शिलान्यास जैसे दिखावे के कामों में फूंक दिया गया। किसानों के खेत प्यासे रह गए और अफसर अपनी कुर्सी सुरक्षित करने में जुटे रहे।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

केस वापसी के बदले संविदा का कथित ऑफर

Read More दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार

विभागीय गलियारों में चर्चा है कि ईएनसी के खिलाफ हाई कोर्ट जाने वाले अधिकारी जेआर भगत ने अपना केस वापस ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि इसके बदले उन्हें रिटायरमेंट के बाद संविदा नियुक्ति देने का वादा किया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि जो अधिकारी अपनी पूरी नौकरी के दौरान पदोन्नति के लायक नहीं पाया गया उसे रिटायरमेंट के बाद संविदा के लिए योग्य माना जा रहा है। इस कथित डील ने विभाग के भीतर ही विद्रोह जैसी स्थिति पैदा कर दी है।

विधानसभा में भी गूंजा मामला, विपक्ष ने उठाए सवाल

यह मामला अब केवल गलियारों तक सीमित नहीं है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी उइके की नियुक्ति और सिंचाई रकबे में आई कमी को लेकर तीखे सवाल उठ चुके हैं। सदन में विपक्ष ने सरकार से पूछा है कि आखिर एक ही अधिकारी पर इतनी मेहरबानी क्यों दिखाई जा रही है? विधानसभा के पटल पर रखे गए आंकड़ों ने विभाग की पोल खोल दी है, जिसमें सिंचाई विस्तार के दावों के उलट जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

काबिल अफसरों की कमी या मेहरबानी का खेल

उइके ने रिटायरमेंट वाले दिन दीपक भूम्मेरकर को चार्ज सौंपा था लेकिन सात दिन के भीतर ही वे संविदा पर वापस आ गए। अब फिर से उन्हें ही कमान देने की तैयारी है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि क्या पूरी इंजीनियरिंग व्यवस्था में एक भी काबिल अफसर नहीं बचा है जो बार-बार संविदा का सहारा लिया जा रहा है। जानकारों का सुझाव है कि अगर कोई योग्य इंजीनियर नहीं मिल रहा तो किसी प्रशासनिक अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए ताकि राज्य का हित हो सके।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच