बीजापुर में सड़क के नाम पर करोड़ों का खेल खेलने वाले पीडब्ल्यूडी के तीन बड़े साहब सस्पेंड

बीजापुर में सड़क के नाम पर करोड़ों का खेल खेलने वाले पीडब्ल्यूडी के तीन बड़े साहब सस्पेंड

रायपुर। बीजापुर जिले की खराब सड़कों के नाम पर सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले लोक निर्माण विभाग के तीन बड़े इंजीनियरों पर सरकार ने कड़ा चाबुक चलाया है। नेलसनार से गंगालूर तक सड़क बनाने के नाम पर हुए भारी भ्रष्टाचार के मामले में पुलिस ने पहले इन तीनों को गिरफ्तार किया और अब विभाग ने इन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निलंबित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मंजूरी मिलते ही मंत्रालय से इनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। इन साहबों पर आरोप है कि इन्होंने सड़क बनाने के बजाय कागजों पर ही विकास की गंगा बहा दी और जनता की गाढ़ी कमाई डकार गए।

भ्रष्टाचार की सड़क पर गिर गए तीन बड़े अफसर

बीजापुर के गंगालूर थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज होने के बाद जब जांच की परतें खुलीं तो पीडब्ल्यूडी के कई सफेदपोश चेहरे सामने आए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुकमा संभाग के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, बीजापुर उपसंभाग के एसडीओ प्रमोद सिंह तंवर और जगदलपुर सेतु उपसंभाग के एसडीओ संतोष दास को गिरफ्तार कर लिया। इन अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

कागजों में बन गई सड़क और बंट गया पैसा

Read More मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल

सूत्रों के मुताबिक नेलसनार से कोडोली और मिरतुल से गंगालूर तक बनने वाली सड़क में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया था। जांच में पाया गया कि सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब थी और कई जगहों पर तो काम हुआ ही नहीं था, लेकिन बिल पूरे निकाल लिए गए थे। इन अधिकारियों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर मिलीभगत की और सरकारी बजट को आपस में बांट लिया। बीजापुर जैसे संवेदनशील इलाके में जहां सड़क लोगों की लाइफलाइन है, वहां इस तरह का भ्रष्टाचार विकास के दावों की पोल खोल रहा है।

डिप्टी सीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही लोक निर्माण विभाग के पुराने कामों की फाइलें खंगाली जा रही हैं। इस मामले में जैसे ही भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अधिकारियों के निलंबन की फाइल पर तुरंत दस्तखत किए गए ताकि विभाग के अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों को कड़ा संदेश मिल सके।

इन पर गिरी गाज

कार्यपालन अभियंता  हरनारायण पात्र  गिरफ्तार और निलंबित  एसडीओ (बीजापुर) | प्रमोद सिंह तंवर | गिरफ्तार और निलंबित एसडीओ (जगदलपुर) | संतोष दास | गिरफ्तार  और निलंबित |

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच