रायपुर नगर निगम में ‘टैंकर खेल’! 1 करोड़ के टेंडर पर 2.23 करोड़ भुगतान का आरोप

रायपुर नगर निगम में ‘टैंकर खेल’! 1 करोड़ के टेंडर पर 2.23 करोड़ भुगतान का आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के बीच पानी सप्लाई के लिए जारी नगर निगम के टैंकर टेंडर पर अब बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने टैंकर संचालन से जुड़े टेंडर में भारी अनियमितता और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वर्षों से एक ही समूह की फर्मों को लगातार काम दिया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को लेकर निगम प्रशासन और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।

आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि रायपुर नगर निगम हर साल वार्डों में पानी सप्लाई के लिए टैंकर टेंडर जारी करता है, लेकिन चयन प्रक्रिया हमेशा कुछ चुनिंदा ठेकेदारों तक सीमित रहती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिन छह फर्मों को काम दिया गया था, इस बार भी उन्हीं कंपनियों को ठेका सौंपा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हर बार वही फर्में कैसे पात्र घोषित हो जाती हैं और क्या टेंडर की शर्तें पहले से तय सिंडिकेट के हिसाब से बनाई जा रही हैं।whatsapp-image-2026-05-11-at-63654-pm_1778576718

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी दावा किया कि निविदा प्रक्रिया में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। उनके अनुसार, अलग-अलग फर्मों द्वारा जमा किए गए रेट और दस्तावेजों की तारीखों में समानता दिखाई दे रही है, जिससे मिलीभगत की आशंका और मजबूत हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन टेंडर राशि कम दर्शाता है, लेकिन बाद में अतिरिक्त भुगतान के जरिए खर्च कई गुना बढ़ा दिया जाता है। पिछले वर्ष करीब 1 करोड़ रुपए के टेंडर के मुकाबले 2 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जाना इसी दिशा में बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Read More संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच

टैंकर संचालन की मॉनिटरिंग को लेकर भी विपक्ष ने नगर निगम को घेरा है। आकाश तिवारी ने कहा कि वर्षों से टैंकरों में GPS सिस्टम लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर यह व्यवस्था लागू नहीं हुई। बिना GPS ट्रैकिंग के यह पता लगाना मुश्किल है कि टैंकर वास्तव में किस वार्ड में पहुंचे और कितनी मात्रा में पानी सप्लाई किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मॉनिटरिंग सिस्टम की कमी भ्रष्टाचार और फर्जी बिलिंग को बढ़ावा दे रही है।whatsapp-image-2026-05-11-at-63655-pm_1778576753

Read More छत्तीसगढ़ में 25 साल में आबादी दोगुनी, उस हिसाब से नहीं बढ़ी पुलिस; बस्तर से पैरामिलिट्री की भी वापसी शुरू

नेता प्रतिपक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता और अधिकारियों-ठेकेदारों की सांठगांठ साबित होती है, तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी में पानी जैसी बुनियादी जरूरत से जुड़े कामों में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है और आने वाले दिनों में निगम प्रशासन पर जवाब देने का दबाव बढ़ सकता है।

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल