बिलासपुर में भ्रष्टाचार की हद: मेडिकल बिल पास कराने बाबू ने मांगी घूस, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर में भ्रष्टाचार की हद: मेडिकल बिल पास कराने बाबू ने मांगी घूस, ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक नया और शर्मनाक मामला सामने आया है। बिल्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय के एक बाबू का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बाबू एक महिला कर्मचारी का मेडिकल बिल पास कराने के बदले खुलेआम रुपयों की डिमांड कर रहा है। वायरल बातचीत से साफ हो गया है कि दफ्तरों में बिना सेवा-पानी दिए कर्मचारियों के जायज बिल भी पास नहीं किए जा रहे हैं।मामले के अनुसार बिल्हा बीईओ दफ्तर में पदस्थ एक बाबू फोन पर किसी से चर्चा करते हुए कह रहा है कि अर्चना मिश्रा का मेडिकल बिल रोक देना। जब वह फोन करे तो कह देना कि फाइल अभी दफ्तर आई ही नहीं है। बाबू यहीं नहीं रुका, उसने आगे कहा कि वह बोल रही थी कि उसने सीएमओ ऑफिस और दफ्तर में 10-10 हजार दे दिए हैं, तो क्या हम मूर्ख हैं जो काम करके उसके लिए बजट लाएंगे। इस बातचीत ने विभाग में चल रहे कमीशन के खेल की पोल खोल दी है।

मस्तूरी के बाद अब बिल्हा में भी वही खेल

जिले में शिक्षा विभाग के भीतर घूसखोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मस्तूरी बीईओ कार्यालय से भी इसी तरह के ऑडियो और शिकायतें सामने आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो बिल्हा दफ्तर में लंबे समय से यह धंधा चल रहा है। यहां नियम है कि पहले कर्मचारी को बिल के नाम पर परेशान किया जाता है और जब वह घूस देने को तैयार हो जाता है, तभी फाइल आगे बढ़ती है।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

बिलासपुर डीईओ विजय टांडे ने बताया कि मेडिकल बिल के बदले पैसों की मांग करना बेहद गंभीर मामला है। वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है। संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Read More Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार

आम आदमी का दर्द ....

एक तरफ शिक्षक बीमार होने के बाद इलाज के खर्च की भरपाई के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दफ्तरों में बैठे साहब उनकी मजबूरी का सौदा कर रहे हैं। अर्चना मिश्रा जैसी कई महिला कर्मचारी हैं जो ईमानदारी से अपना काम करती हैं, लेकिन सिस्टम की इस सड़न के कारण उन्हें अपनी ही मेहनत की कमाई और हक के पैसों के लिए बाबूओं के आगे हाथ फैलाना पड़ रहा है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार