होली पर अब ‘नो ड्राई डे’: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नीति में किया बड़ा बदलाव

होली पर अब ‘नो ड्राई डे’: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नीति में किया बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति में अहम संशोधन करते हुए होली सहित तीन अवसरों पर ड्राई डे समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में होली के दिन भी शराब दुकानें सामान्य रूप से संचालित होंगी। सरकार का तर्क है कि इससे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और अनधिकृत कारोबार पर अंकुश लगेगा। नई नीति के अनुसार, पहले निर्धारित सात ड्राई डे में से होली, मुहर्रम और 30 जनवरी (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) को सूची से हटा दिया गया है। इन अवसरों पर अब राज्यभर में शराब बिक्री पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

अब केवल चार दिन पूर्ण बंदी
वित्तीय वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के तहत अब केवल चार दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है, 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती)। इन तिथियों पर प्रदेश की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

पहले होली पर रहती थी पूर्ण बंदी
पूर्व व्यवस्था के तहत होली के दिन शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता था। त्योहार से एक दिन पहले पुलिस और आबकारी विभाग विशेष जांच अभियान चलाते थे, ताकि बड़ी मात्रा में शराब की अवैध ढुलाई रोकी जा सके। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी सख्ती की आवश्यकता कम होने की संभावना जताई जा रही है।

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत

30 जनवरी पर हुआ था विरोध
इस वर्ष 30 जनवरी को शराब दुकानें खुली रखने के फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बिक्री की अनुमति को लेकर कई स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए थे। सरकार का कहना है कि नीति में यह बदलाव राजस्व संतुलन, अवैध व्यापार पर नियंत्रण और प्रशासनिक व्यवहारिकता को ध्यान में रखकर किया गया है। हालांकि, इस निर्णय पर सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया आने की संभावना बनी हुई है।

Read More हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

Tags:

Latest News

RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार
Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक
Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख
CEC Protest: दिल्ली में फिर गरमाया सियासी माहौल, खड़गे के लंच के बाद Jantar Mantar कूच; राहुल गांधी का अगला प्लान क्या?
Dhamtari Court News: धमतरी कोर्ट का डबल फैसला: पत्नी की हत्या में पति को जिंदगीभर जेल, बिजली हादसे में भी दोषियों को सजा
Balod Acid Attack: स्कार्फ ने बचाया युवती का चेहरा, दाहिनी आंख पर तेजाब का गंभीर असर; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन
Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!
महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान
इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में थमा सफर; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई