एनएसएस कैंप में नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर करने का मामला: प्रोफेसरों को हाईकोर्ट से झटका

एनएसएस कैंप में नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर करने का मामला:  प्रोफेसरों को हाईकोर्ट से झटका

एफआईआर रद्द करने की याचिकाएं खारिज, मामला गंभीर धाराओं में दर्ज

बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में छात्रों को कथित तौर पर नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के मामले में संलिप्त सात प्रोफेसरों को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाईकोर्ट ने इन प्रोफेसरों द्वारा अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए लगाई गई दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया है।मुख्य न्यायाधीश राकेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने प्रोफेसरों की उस मांग को अस्वीकार कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की अपील की थी। छात्रों की शिकायत पर यूनिवर्सिटी के इन शिक्षकों के खिलाफ कोटा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190 (आपराधिक साज़िश), 196 (1)(बी) (धर्म या जाति के आधार पर शत्रुता को बढ़ावा देना), 197 (1)(बी) (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से अपवित्र करना), 197 (1)(सी) (पूजा स्थल या धार्मिक सभा में गड़बड़ी करना), 299 (हत्या), 302 (हत्या का दंड) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब सामने आई जब सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने शिवतराई गांव में बीते 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक एक कैंप का आयोजन किया था। छात्रों ने शिकायत की थी कि शिविर के दौरान ईद के दिन, समन्वयक दिलीप झा, मधुलिका सिंह, सूर्यभान सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, प्रशांत वैष्णव, बसंत कुमार और डॉ. नीरज कुमारी ने कथित तौर पर हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया था।

यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और छात्रों पर अनुचित दबाव डालने के आरोपों के कारण काफी संवेदनशील हो गया है। हाईकोर्ट के इस फैसले से साफ है कि यह मामला अब और गंभीर मोड़ ले सकता है, और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया है। यह घटना शिक्षा संस्थानों में धर्मनिरपेक्षता और छात्रों के अधिकारों के सम्मान को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ सकती है।

Read More ‘पहले हमारी सुनो, फिर हटेंगे’… एकलव्य स्कूल में बढ़ता विवाद! महीने में तीसरी बार छात्रों का प्रदर्शन, कोरबा-कटघोरा मार्ग ठप

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध