गरियाबंद में दंतैल हाथियों का आतंक: फिंगेश्वर-पांडुका क्षेत्र के 30 गांवों में हाई अलर्ट, वन विभाग सतर्क

गरियाबंद में दंतैल हाथियों का आतंक: फिंगेश्वर-पांडुका क्षेत्र के 30 गांवों में हाई अलर्ट, वन विभाग सतर्क

गरियाबंद में दंतैल हाथियों का आतंक: फिंगेश्वर-पांडुका क्षेत्र के 30 गांवों में हाई अलर्ट, वन विभाग सतर्क

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर और पांडुका क्षेत्र में दो दंतैल हाथियों के आतंक से दहशत का माहौल, 30 से अधिक गांवों में हाई अलर्ट जारी। वन विभाग निगरानी में जुटा, फसलों को भारी नुकसान।

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर और पांडुका क्षेत्रों में दो दंतैल हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। बीती रात हाथियों के गांवों की ओर रुख करने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए 30 से अधिक गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, एक हाथी फिंगेश्वर क्षेत्र के सरकड़ा जंगलों में घूम रहा है, जबकि दूसरा पांडुका ब्लॉक के खदराही गांव तक पहुंच चुका है। खदराही में हाथी ने घरों के पास उत्पात मचाया और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी रात जागकर बितानी पड़ी और गांव भय के माहौल में डूबा रहा। इसी दौरान झरझरा माता मंदिर वॉटरफॉल के पास भी हाथी देखे जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम ने उस क्षेत्र को भी निगरानी में ले लिया है। स्थानीय प्रशासन ने गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में हाथियों के करीब न जाने की हिदायत दी है।

वन विभाग ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण हाथियों की मूवमेंट ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो रहा है। गीली और कीचड़ भरी पगडंडियों के कारण न तो पैरों के निशान स्पष्ट दिख रहे हैं और न ही ड्रोन या कैमरा ट्रैकिंग आसानी से हो पा रही है। वन अमला लगातार गश्त कर रहा है और ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या हाथी की मूवमेंट की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। सुरक्षा के लिहाज से विशेष टीमों को तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

Read More NH-49 जाम करने वालों पर पुलिस सख्त! चक्काजाम के बाद 5 नामजद समेत कई लोगों पर केस दर्ज

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की