कांकेर में धर्मांतरण को लेकर तनाव: सरपंच के पिता के शव दफन पर बवाल, कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल

कांकेर में धर्मांतरण को लेकर तनाव: सरपंच के पिता के शव दफन पर बवाल, कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी घायल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण से जुड़े एक मामले ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है। ग्राम आमाबेड़ा के पास स्थित बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई झूमाझटकी में कई ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता चमराराम सलाम की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। सरपंच द्वारा अपने पिता का कफन-दफन गांव में ही किए जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक कोई समाधान नहीं निकल सका।image-63-3

शव निकालने की मांग पर बढ़ा विवाद
आज ग्रामीणों ने कथित रूप से शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग करते हुए विरोध तेज कर दिया। कुछ लोगों ने शव निकालने का प्रयास भी किया, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस अलर्ट
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल, हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। गौरतलब है कि जिले में इससे पहले भी धर्मांतरित व्यक्तियों के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके चलते प्रशासन संवेदनशीलता के साथ स्थिति को संभालने में जुटा हुआ है।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार