सोशल मीडिया विवाद: आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कृषि मंत्री रामविचार नेताम के समर्थकों ने की थाने में शिकायत

सोशल मीडिया विवाद: आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कृषि मंत्री रामविचार नेताम के समर्थकों ने की थाने में शिकायत

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ की चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विवादित वीडियो में आकांक्षा ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया है। शिकायतकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता और मंत्री के समर्थक, अंबिकापुर कोतवाली पहुंचे और एफआईआर की मांग की।

मामला क्या है?
पिछले दिनों सूरजपुर के वन विभाग के रेस्ट हाउस में एक अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ। इस पर रामविचार नेताम ने बयान दिया था कि कला के क्षेत्र में नृत्य का अपना महत्व है और इसे केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा था कि रेस्ट हाउस में हुई नृत्य प्रस्तुति को कला के रूप में देखा जाना चाहिए।

इसके बाद आकांक्षा टोप्पो ने नेताम और उनके बयान का संदर्भ देते हुए एक 2 मिनट का वीडियो बनाया। वीडियो में आकांक्षा ने आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया और एक कॉल रिकॉर्डिंग को भी साझा किया जिसमें मंत्री और अन्य व्यक्ति की बातचीत का हिस्सा शामिल था।

Read More गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा

शिकायतकर्ताओं का कहना
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आकांक्षा का वीडियो कृषि मंत्री रामविचार नेताम की छवि को प्रभावित करता है। उनका कहना है कि आकांक्षा पहले भी विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट कर चुकी हैं।

Read More Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन

पुलिस की कार्रवाई
अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

Tags:

Latest News

Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो छीन सकती हैं स्किन केयर की ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है स्किन बैरियर Skin Care Tips: चेहरे का ग्लो छीन सकती हैं स्किन केयर की ये 5 गलतियां, कमजोर हो सकता है स्किन बैरियर
Sun Transit 2026: आज से इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! तुला राशि में सूर्य गोचर के दौरान रहें सतर्क
पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान