नशे के कारोबार पर कड़ा वार: रायपुर में SAFEMA के तहत 13 प्लॉट और डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

नशे के कारोबार पर कड़ा वार: रायपुर में SAFEMA के तहत 13 प्लॉट और डेढ़ करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SAFEMA (संपत्ति जब्ती अधिनियम) के तहत खरोरा थाना क्षेत्र के गांजा तस्कर राकेश वर्मा की अवैध रूप से अर्जित करोड़ों की अचल संपत्ति जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के नाम दर्ज 13 प्लाटों को जब्त किया, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।

7 महीने से फरार आरोपी
राकेश वर्मा लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। 20 मई 2025 को खरोरा थाना क्षेत्र में एसीसीयू और खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छड़िया गांव में दबिश देकर गांजा तस्कर मोहन सिंह कोशले को गिरफ्तार किया था। जांच में मोहन से करीब 27.894 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 4.18 लाख रुपए बताई गई।

नशे के पैसों से खरीदी संपत्ति
पुलिस पूछताछ में मोहन ने खुलासा किया कि बरामद गांजा राकेश वर्मा का था। जांच के दौरान पता चला कि वर्मा ने नशे से अर्जित पैसे से अपने परिवार के नाम संपत्तियां खरीदी थीं। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने SAFEMA कोर्ट मुंबई में संपत्ति जब्ती का प्रतिवेदन भेजा।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

SAFEMA कोर्ट का आदेश
सुनवाई के बाद SAFEMA कोर्ट ने आदेश जारी किया और खपरीडीह खुर्द, खरोरा क्षेत्र में राकेश वर्मा एवं उसके परिवार के नाम दर्ज कुल 13 प्लाटों को जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इन प्लाटों की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए है।

Read More Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग

पुलिस की कार्रवाई जारी
खरोरा पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ जारी सख्त रवैये का हिस्सा है और राज्य में अवैध नशा तस्करी पर कड़ा संदेश देती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच