बिलासपुर में GST का सख्त शिकंजा: बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, 27 करोड़ की रिकवरी

बिलासपुर में GST का सख्त शिकंजा: बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, 27 करोड़ की रिकवरी

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में स्टेट GST टीम ने बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर एक बार फिर भारी छापेमारी की। इस कार्रवाई में हिंद कोल ग्रुप की गतौरा, हिंडा डीह और बलौदा स्थित कोल वाशरी और कार्यालय के दस्तावेजों की गहन जांच की गई। कंपनी के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल बताए जा रहे हैं।

साथ ही, इंद्रमनी ग्रुप के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल के दो ठिकानों समेत कुल पांच स्थानों पर सर्चिंग की गई। यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी सेक्रेटरी मुकेश बंसल के निर्देश पर लगातार जांच के हिस्से के तौर पर की जा रही है।

दो दिन पहले रायपुर से आई GST टीम ने महावीर कोल वाशरी, फील कोल और पारस कोल एंड बेनेफिशिएशन सहित तीन बड़े कारोबारियों के 11 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों के मुताबिक इन कारोबारियों का नेटवर्क देश के कई राज्यों से जुड़ा हुआ है।

Read More Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

जांच में सामने आए बड़े पैमाने पर हेराफेरी के संकेत
जांच के दौरान GST अफसरों ने सुबह से रात तक कंपनियों के लेन-देन, इनकम और टैक्स रिकॉर्ड खंगाले। शुरुआती जांच में कोल वाशरी में बड़े पैमाने पर कोल मिक्सिंग और GST में हेराफेरी के संकेत मिले। अधिकारियों को आशंका है कि कारोबारी टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे थे। हालांकि, कार्रवाई के दौरान GST अधिकारी किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते नजर आए।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

तीन बड़े कारोबारी दबाव में, 27.5 करोड़ का GST सरेंडर
जानकारों के अनुसार टैक्स चोरी और रिकॉर्ड में खामियों के ठोस संकेत मिलने के बाद ही यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दबाव में अब तक तीन बड़े कोयला कारोबारियों ने कुल 27 करोड़ 50 लाख रुपये का GST जमा किया है।

  • महावीर कोल वाशरी: 10 करोड़
  • फील ग्रुप: 11 करोड़
  • पारस कोल वाशरी: 6.5 करोड़

बताया जा रहा है कि महावीर कोल वाशरी का संबंध अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के परिवार से भी जुड़ा हुआ है। GST टीम की जांच अभी भी जारी है और अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे और कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार