छत्तीसगढ़ में अब भी सक्रिय शिकारी: 7 दिन तक मौत से जूझता रहा तेंदुआ, उदंती–सीतानदी में सुरक्षा तंत्र फेल?

छत्तीसगढ़ में अब भी सक्रिय शिकारी: 7 दिन तक मौत से जूझता रहा तेंदुआ, उदंती–सीतानदी में सुरक्षा तंत्र फेल?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों पर मंडराता शिकारी खतरा अब भी पूरी तरह टला नहीं है। जहां एक ओर अवैध शिकारी जंगलों में सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर वन विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारी ऐसे भी हैं जो वन्य जीवों की रक्षा के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते।

ऐसा ही एक सराहनीय मामला उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व से सामने आया है, जहां शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में एक तेंदुआ बुरी तरह फंस गया। तेंदुए के गले में दो क्लच वायर से बना फंदा पिछले करीब 7 दिनों से फंसा हुआ था, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।WhatsApp-Image-2025-12-26-at-10.32.51-AM

ड्रोन फेल, लेकिन हौसला कायम
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जब ड्रोन तकनीक असफल हो गई, तब एसडीओ गोपाल कश्यप ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए रस्सी के जाल की मदद से खुद आगे बढ़कर तेंदुए को काबू में किया। यह पल बेहद जोखिम भरा था, लेकिन उनकी सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।

Read More मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका

मौके पर ही इलाज, जंगल सफारी की डॉक्टर टीम ने बचाई जान
रेस्क्यू के तुरंत बाद जंगल सफारी रायपुर के डॉक्टर जय किशोर जडिया के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने मौके पर ही घायल तेंदुए का उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से तेंदुए की जान बचाई जा सकी।WhatsApp-Image-2025-12-26-at-10.32.50-AM-471x1024

Read More महतारियों के लिए खुशखबरी, खाते में आज पहुंचेगी 32वीं किस्त, 67.38 लाख महिलाओं को 632 करोड़ से ज्यादा का होगा भुगतान

आबादी पर हमले का था खतरा
फंदे से घायल होने के कारण तेंदुआ बेहद आक्रामक स्थिति में था, जिससे आसपास की आबादी पर हमले का खतरा भी बना हुआ था। वन विभाग की तत्परता से यह संभावित खतरा भी टल गया।

उपनिदेशक वरुण जैन का बयान
इस मामले पर उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अवैध शिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। शिकारियों की सूचना देने वालों के लिए इनाम योजना भी लागू है।

सवाल भी ज़रूरी
यह घटना जहां वन विभाग के कुछ अधिकारियों की निष्ठा और साहस को उजागर करती है, वहीं यह सवाल भी खड़ा करती है कि अवैध शिकार पर पूरी तरह लगाम क्यों नहीं लग पा रही है? वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए ऐसे जांबाज़ अधिकारियों की जरूरत है, लेकिन साथ ही सिस्टम की जवाबदेही और सख्त निगरानी भी उतनी ही ज़रूरी है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच