SIR...लापरवाही पड़ेगी भारी: 11 दिसंबर तक फॉर्म नहीं भरा तो दफ्तरों के चक्कर काटते रह जाएंगे मतदाता

SIR...लापरवाही पड़ेगी भारी: 11 दिसंबर तक फॉर्म नहीं भरा तो दफ्तरों के चक्कर काटते रह जाएंगे मतदाता

बिलासपुर। निर्वाचन आयोग ने इस बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन 11 दिसंबर तक फॉर्म जमा नहीं करने पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आयोग ने साफ कहा है कि अगर पहली ड्राफ्ट सूची में नाम गायब मिला, तो फिर तहसील से लेकर रायपुर तक के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

16 दिसंबर को आएगी ड्राफ्ट सूची

चुनावी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर है। इसके बाद 16 दिसंबर को पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर ड्राफ्ट सूची में किसी का नाम नहीं आया, तो आगे की प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल होगी कि आम आदमी थक जाएगा।
ऐसे मामलों में वोटर को निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ईआरओ के सामने सभी दस्तावेजों के साथ पेश होना पड़ेगा। अगर ईआरओ संतुष्ट नहीं हुआ तो मामला कलेक्टर के पास जाएगा। बात यहीं नहीं थमेगी, ज़रूरत पड़ने पर मामला सीधे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीईओ छत्तीसगढ़, रायपुर के स्तर तक पहुँच सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि सीईओ की असंतुष्टि होने पर मतदाता का नाम सूची से हटाया भी जा सकता है।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

छोटी गलती पड़ेगी भारी

Read More नवरात्रि से पहले गरबा पर घमासान! वक्फ बोर्ड की मुस्लिम युवाओं से खास अपील- दूसरे समाज की महिलाओं के साथ न करें गरबा, बजरंग दल ने मांगे कड़े नियम

अधिकारियों ने अपील की है कि एसआईआर फॉर्म को समय पर जमा करना इस बार केवल सरकारी औपचारिकता नहीं है, बल्कि नागरिक अधिकारों की सुरक्षा से जुड़ा अहम दायित्व बन गया है। वेबसाइट पर बढ़ते लोड और बीएलओ की दोहरी जिम्मेदारियों को देखते हुए अधिकांश जिलों ने 4 दिसंबर से पहले ही फॉर्म भरने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि एक छोटी सी लापरवाही आने वाली पीढ़ियों के मताधिकार पर भी असर डाल सकती है, इसलिए जनता को इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेना बेहद जरूरी है।

देरी पर भी है रास्ता, पर आसान नहीं

अगर कोई पात्र मतदाता 11 दिसंबर तक फॉर्म जमा नहीं कर पाता है, तो उसके लिए दावा आपत्ति अवधि (16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026) में फार्म 6 भरकर नाम जुड़वाने का एक रास्ता है, लेकिन यह रास्ता आसान नहीं है। संदेहास्पद दस्तावेज मिलने पर ईआरओ तुरंत नोटिस जारी करेगा। इसके बाद सुनवाई और सत्यापन की लंबी प्रक्रिया चलेगी, जिसका अंतिम निर्णय 31 जनवरी 2026 तक आएगा। इस निर्णय के विरुद्ध कलेक्टर और फिर सीईओ रायपुर के समक्ष अपील की जा सकेगी। सभी दावा आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार