रेल यात्रियों को झटका: दो दिनों तक 6 लोकल ट्रेनें रद्द,देखें पूरी लिस्ट

रेल यात्रियों को झटका: दो दिनों तक 6 लोकल ट्रेनें रद्द,देखें पूरी लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए असुविधा भरी खबर है। बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते अगले दो दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण राज्य की 6 पैसेंजर (MEMU) ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

किन तारीखों में ट्रेनें रहेंगी रद्द?
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 और 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर और बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर रूट की कई MEMU पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों पर रोजाना निर्भर रहने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और ग्रामीण यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत होने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें।

क्यों लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक?
बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशनों के बीच ब्रिज और ट्रैक से जुड़े आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस मेंटेनेंस वर्क के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के इस सेक्शन से गुजरने वाली कुछ लोकल ट्रेनों की सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं।

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेनों की पूरी सूची

Read More सूडा के नोटिस में बड़ा खुलासा: 40 नगरीय निकायों में 400 करोड़ के विकास कार्य सिर्फ फाइलों में, 2018 से चल रही कागजी खानापूर्ति; पोर्टल पर भी फर्जीवाड़ा

  • 68737 रायगढ़–बिलासपुर MEMU पैसेंजर – 17 व 18 जनवरी
  • 68738 बिलासपुर–रायगढ़ MEMU पैसेंजर – 17 व 18 जनवरी
  • 68735 रायगढ़–बिलासपुर MEMU पैसेंजर – 18 व 19 जनवरी
  • 68736 बिलासपुर–रायगढ़ MEMU पैसेंजर – 17 व 18 जनवरी
  • 68731 कोरबा–बिलासपुर MEMU पैसेंजर – 17 व 18 जनवरी
  • 68732 बिलासपुर–कोरबा MEMU पैसेंजर – 17 व 18 जनवरी

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करें और यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Tags:

Latest News

पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई पॉक्सो केस में जेल गई महिला की 2 दिन बाद मौत, जमानत मिली पर नहीं लौट सकी घर, पति को कोर्ट के आदेश पर मिली रिहाई
फर्जी बिलिंग से करोड़ों के लेन-देन तक! खैर लकड़ी तस्करी नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस का शिकंजा, ₹1.70 करोड़ जब्त
मोहन भागवत के दौरे से छत्तीसगढ़ संघ में हलचल तेज, दो प्रांतों के गठन पर हो सकता है फैसला
वेतन के बिना त्योहार की तैयारी कैसे करें? कोरिया में नगरपालिका कर्मचारियों का आक्रोश, काम बंद कर धरने पर बैठे
कोंडागांव में मौतों का सिलसिला! 48 घंटे में 8 लोगों की गई जान, सड़क हादसों से लेकर तेंदुए के हमले तक मचा हड़कंप
Tesla Roadster: हवा में कलाबाजी करती दिखी कार, रॉकेट थ्रस्टर से लेकर कीमत तक जानें पूरी डिटेल
जमीन मिली, भवन नहीं बना, CAT की स्थायी बेंच पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य से मांगा जवाब
नौकरी का झांसा, तोमर का रिश्तेदार होने का दावा और ₹1.5 लाख की मांग! भोपाल में ठगी के आरोप से मचा हड़कंप
Cockroach Effigy in Ramleela: दिल्ली की रामलीला में इस बार कुछ अलग, रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला, क्या है इसके पीछे की कहानी?
पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व व्यवस्था पर संकट, किसान और आमजन परेशान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी
Crime News: रील और वेब सीरीज से आगे बढ़ा अपराध का खेल? मुजफ्फरनगर में 5.26 लाख की नकली करेंसी के साथ 3 गिरफ्तार