CG News: मुंगेली में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर के साथ भाजपा पार्षद सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

CG News: मुंगेली में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर के साथ भाजपा पार्षद सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली: छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में भाजपा पार्षद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगर पंचायत जरहागांव का पार्षद लोकेश उर्फ लक्की कश्यप भी शामिल है।

‘ऑपरेशन बाज’ के तहत की गई सुनियोजित रेड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में 1 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जरहागांव क्षेत्र के शमशान घाट के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और थाना जरहागांव पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

53 ग्राम ब्राउन शुगर सहित लाखों की सामग्री जब्त
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पैकेट में रखी 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत करीब 2.65 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन (लगभग ₹50,000), होंडा साइन मोटरसाइकिल CG 28 P 1199 (लगभग ₹65,000) और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की है। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3.81 लाख रुपये बताई गई है।

Read More Surajpur Crime: पति की जमानत का झांसा पड़ा भारी, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

प्रयागराज से जुड़ा सप्लाई नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने खुलासा किया कि ब्राउन शुगर उत्तरप्रदेश के नैनी (प्रयागराज) से नगद और ऑनलाइन भुगतान के जरिए मंगाई जाती थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं के बीच इसकी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना जरहागांव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • समीर कश्यप (24 वर्ष)
  • सियाराम कश्यप (25 वर्ष)
  • विरेन्द्र श्रीवास (34 वर्ष)
  • लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (35 वर्ष) – पार्षद
  • रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा (27 वर्ष)

पुलिस की सख्त चेतावनी
एसएसपी भोजराम पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज