रायपुर तहसील में दस्तावेज जलाने का मामला ठंडे बस्ते में अतिरिक्त तहसीलदार और निजी कर्मचारियों पर मेहरबान प्रशासन

रायपुर तहसील में दस्तावेज जलाने का मामला ठंडे बस्ते में अतिरिक्त तहसीलदार और निजी कर्मचारियों पर मेहरबान प्रशासन

रायपुर। राजधानी के तहसील कार्यालय में बिना अनुमति महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों को आग के हवाले करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। चोरी छिपे दर्जनों फाइलें जलाने की इस गंभीर घटना को एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन जिम्मेदार अतिरिक्त तहसीलदार प्रकाश सोनी के खिलाफ अब तक न तो कोई जांच बैठाई गई है और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई हुई है। प्रशासन की यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में तहसील कार्यालय परिसर में करीब साठ बंडल सरकारी दस्तावेज जला दिए गए थे। इन दस्तावेजों में आम जनता के आवेदन शपथ पत्र घोषणा पत्र रजिस्ट्री पेपर और कई महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र शामिल थे। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि इन सरकारी फाइलों को नष्ट करने का काम बाहरी और निजी कर्मचारियों के हाथों करवाया गया। नियमानुसार किसी भी सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों द्वारा दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने का प्रावधान है। इसके बावजूद तहसील कार्यालय के आला अधिकारियों ने अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

तहसील कार्यालय में निजी कर्मचारियों के हस्तक्षेप का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इनका दबदबा और विवाद सामने आ चुका है। हाल ही में आदेश पारित कराने के एवज में रुपयों की मांग को लेकर इन निजी कर्मचारियों और वकीलों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। इस विवाद का वीडियो भी सामने आया था जिसके बाद दर्जन भर से अधिक वकीलों ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया था। इतनी बड़ी घटना और लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद इन बाहरी तत्वों को कार्यालय से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया है।

Read More नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग

तेईस फरवरी को इस मामले के खुलासे के बाद उम्मीद थी कि जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा और बिना कलेक्टर की अनुमति के फाइलें जलाने वालों पर गाज गिरेगी। लेकिन विभाग की मौजूदा कार्यप्रणाली देखकर लगता है कि पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों में इस तरह की लापरवाही और निजी कर्मचारियों का बढ़ता दखल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Read More पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज