सूरजपुर के पैरामेडिकल संस्थान पर गंभीर आरोप: फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से किया वंचित, कार्रवाई की मांग

सूरजपुर के पैरामेडिकल संस्थान पर गंभीर आरोप: फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से किया वंचित, कार्रवाई की मांग

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में संचालित एक निजी पैरामेडिकल संस्थान पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं। तिलसिंवा स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालकों के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने पुलिस और जिला प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित विद्यार्थियों का आरोप है कि संस्थान प्रबंधन ने डीएमएलटी (DMLT) और बीएमएलटी (BMLT) पाठ्यक्रमों की पूरी फीस जमा कराने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं कराया गया है। छात्रों का कहना है कि फीस जमा होने के बाद भी न तो उनकी नियमित परीक्षा कराई गई और न ही उन्हें वैध शैक्षणिक प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उनका एक पूरा शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो गया।

शिकायत में छात्रों ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने परीक्षा, प्रमाण-पत्र या फीस वापसी को लेकर संस्थान प्रबंधन से संपर्क किया, तब उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें टाल दिया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार मांग उठाने पर उन्हें अपमानित कर वापस भेज दिया गया।

Read More सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह

छात्रों ने संस्थान संचालक राम नेवाज साहू और प्राचार्य संध्या साहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया गया। विद्यार्थियों का दावा है कि परीक्षा और प्रमाण-पत्र से जुड़ी जानकारी मांगने पर उन्हें संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया है।

Read More शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना

पीड़ित छात्रों के अनुसार, वर्तमान में संस्थान का संचालन भी बंद बताया जा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्हें न तो परीक्षा संबंधी स्पष्ट जानकारी मिल रही है और न ही शैक्षणिक दस्तावेज।

मामले को लेकर प्रभावित विद्यार्थियों ने थाना सूरजपुर और कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है। छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और शैक्षणिक नुकसान पहुंचाने के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, शिकायत के आधार पर प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल