टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप

टक्कर के बाद भी नहीं रुकी थार! 4 KM तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, युवक गंभीर; खैरागढ़ में मचा हड़कंप

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। खैरागढ़-छुईखदान मुख्य मार्ग पर रविवार रात एक तेज रफ्तार थार SUV ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद भी चालक नहीं रुका, बल्कि बाइक को करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता ले गया। इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाल-बाल बच गए।

ससुराल से लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मिथलेश कुमार, निवासी ग्राम कटोरी खोलवा (जिला कबीरधाम) के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल ग्राम भुलाटोला से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक थार के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी।

4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही बाइक, मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद थार चालक बाइक को लगभग चार किलोमीटर तक घसीटता रहा। सड़क पर चिंगारियां निकलती रहीं और पीछे चल रहे वाहन चालक व राहगीर दहशत में आ गए। इस दौरान कई अन्य लोग भी दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

Read More डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

युवक गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में गंभीर रूप से घायल मिथलेश कुमार को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत

भिलाई के चार युवक हिरासत में
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, थार में भिलाई के चार युवक सवार थे। वे छुईखदान क्षेत्र स्थित छिंदारी बांध घूमने आए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थार में सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

रफ्तार पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वाहन नहीं रोका जाता, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत