बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस

बिलासपुर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, दो थाना क्षेत्रों में मारपीट की वारदात, वायरल वीडियो के बाद एक्शन में पुलिस

बिलासपुर : शहर में रविवार को मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया । एक घटना तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक की है, जहां ऑटो सवार युवक का पीछा कर बीच सड़क पर लाठी-डंडों से हमला किया गया । वहीं दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है, जहां शराब दुकान के पास युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुनानक चौक में युवक पर हमला

तोरवा थाना क्षेत्र के गुरुनानक चौक पर कुछ युवक बाइक से पहुंचे और एक ऑटो सवार युवक का पीछा करने लगे । युवक के ऑटो से उतरते ही हमलावरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बीच सड़क लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी । घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

Read More खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच

वायरल वीडियो से आरोपियों की तलाश

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद तोरवा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है । फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

सरकंडा में शराब दुकान के बाहर युवक से मारपीट

दूसरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित शराब दुकान के पास हुई, जहां कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी ।

चार आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपियों में विकास यादव (21), मानव ध्रुव (19), राहुल गोंड़ (23) और ज्ञान सिंह गोंड़ (30) शामिल हैं।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मारपीट और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

एक ही दिन में शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार सार्वजनिक स्थानों पर हो रही हिंसक घटनाओं के बाद नागरिकों में दर बना हुआ हैं l

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी