पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर

पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर

बिलासपुर : बारिश का मौसम शुरू होते ही बिलासपुर जिले के नदी-नालों, झरनों और पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने इन स्थानों पर पहुंचते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कई बार जानलेवा साबित हो रही है।

पिछले करीब दो महीनों में जिले में पिकनिक मनाने और नदी-नालों में नहाने के दौरान कई लोग तेज बहाव की चपेट में आ चुके हैं। इनमें लगभग 3 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों और झरनों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। कई बार शांत दिखाई देने वाला पानी कुछ ही मिनटों में तेज बहाव का रूप ले लेता है, जिससे लोग संभलने का मौका भी नहीं पाते। ऐसे हालात में सेल्फी लेने, नहाने या चट्टानों पर बैठकर पिकनिक मनाना बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

पुलिस और प्रशासन की लगातार अपील

Read More ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू

बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के मौसम में उफनते नदी-नालों, झरनों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित और संवेदनशील स्थानों पर पिकनिक मनाने से बचें तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

प्रशासन ने कई संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर जोखिम उठा रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।

सावधानी ही सुरक्षा

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी नदी, नाले या झरने के तेज बहाव में न उतरें, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और पिकनिक के लिए केवल सुरक्षित स्थानों का ही चयन करें। थोड़ी सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि आपके पूरे परिवार की जिंदगी सुरक्षित रख सकती है।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी