राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

राजधानी में फिर गैंगस्टर स्टाइल का प्रदर्शन! हथियारों के साथ VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और पोस्ट साझा करने का चलन एक बार फिर चर्चा में है। इस बार 'OG Instaking' नाम की एक सोशल मीडिया आईडी से कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक घातक हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवक खुद को प्रभावशाली दिखाने और इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इनमें से एक युवक सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
रायपुर पुलिस समय-समय पर सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने, धमकी भरे वीडियो पोस्ट करने और आपराधिक छवि बनाने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है। इसके बावजूद इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और युवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Read More आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम  

पुलिस जुटी पहचान में
सूत्रों के मुताबिक, वायरल वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों की पहचान की जा रही है और अगर हथियारों का प्रदर्शन कानून का उल्लंघन या किसी आपराधिक गतिविधि से जुड़ा पाया जाता है, तो संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो को बढ़ावा देने के बजाय उनकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत