बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट

बारिश में भी ड्यूटी रहेगी आसान, यातायात जवानों को मिले रेनकोट

बिलासपुर : बरसात के मौसम में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार सड़क पर डटे रहने वाले यातायात पुलिस के जवानों को अब बारिश से राहत मिलेगी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने यातायात शाखा के जवानों को ट्रांसपेरेंट रेनकोट वितरित किए, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

सुविधाजनक ड्यूटी की होती हैं आवश्यक

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि यातायात पुलिस के जवान सालभर भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश जैसी विषम परिस्थितियों में भी शहर की यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहते हैं। उनका कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए उनका सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से ड्यूटी करना भी उतना ही आवश्यक है ।

Read More सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह

ट्रांसपेरेंट रेनकोट से पहचान होती हैं स्पष्ट 

Read More छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

एसएसपी ने बताया कि बारिश के दौरान जवानों को भीगने से बचाने और उनकी कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी को ट्रांसपेरेंट रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं । ट्रांसपेरेंट होने के कारण ड्यूटी के दौरान उनकी वर्दी, रिफ्लेक्टर जैकेट और पहचान स्पष्ट दिखाई देगी, जिससे यातायात संचालन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।

बिना रुके कर सकेंगे ड्यूटी 

एसएसपी ने कहा कि इन रेनकोटों के उपयोग से जवान बारिश के बीच भी बिना रुके अपनी ड्यूटी कर सकेंगे और शहरवासियों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने का कार्य पहले की तरह जारी रहेगा । उन्होंने सभी जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर मौसम में आम नागरिकों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करना है ।

यातायात पुलिस के जवानों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बारिश के दौरान लंबे समय तक सड़क पर ड्यूटी करने में अब उन्हें काफी सुविधा मिलेगी और वे पहले से अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे।

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी