महादेव सट्टा एप केस: 940 करोड़ की संपत्तियां अटैच होने के बाद कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली में अरेस्ट, शेयर बाजार में खपा रहा था हवाला का पैसा

महादेव सट्टा एप केस: 940 करोड़ की संपत्तियां अटैच होने के बाद कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली में अरेस्ट, शेयर बाजार में खपा रहा था हवाला का पैसा

रायपुर। महादेव बेटिंग एप और स्काई एक्सचेंज के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ा कदम उठाया है। हवाला के जरिए सट्टे का पैसा हासिल करने के आरोप में ईडी ने सोमवार को कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से हिरासत में लिया। दिल्ली में पकड़े जाने के बाद कारोबारी को रायपुर लाया गया, जहां उससे सघन पूछताछ शुरू कर दी गई है। एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग महादेव एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का करीबी सहयोगी रहा है। महादेव नेटवर्क का पैसा हवाला के रास्ते विकास गर्ग के पास आता था और फिर इसे अलग-अलग जगह निवेश किया जाता था।

काले धन को ऐसे बनाता था सफेद

प्रमोटर विकास गर्ग काफी समय से ईडी के रडार पर था। उस पर आरोप है कि उसने सट्टेबाजी से मिले अवैध धन को शैल कंपनियों और फर्जी एंट्री ऑपरेटरों के जरिए कई स्तरों पर घुमाया। इसके बाद इस काली कमाई को पूरी तरह से वैध बनाने के लिए उसने शेयर बाजार, रियल एस्टेट और कॉरपोरेट अधिग्रहण में भारी निवेश किया।

Read More CG Crime News: मां के घर को ही बनाया निशाना! निलंबित आरक्षक ने दोस्तों संग रची चोरी की साजिश, 6 लाख का माल बरामद; 3 गिरफ्तार

जांच में यह बात सामने आई कि विकास ने एराया लाइफस्पेसेज के माध्यम से एबिक्सकैश में करीब 64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही उसकी गोवा और नैनीताल में मौजूद महंगी संपत्तियों का भी पता चला है। ईडी के अनुसार, विकास इकोटेक, विकास लाइफकेयर और एराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड का संचालन उसी के द्वारा किया जाता रहा है।

Read More प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार

अब तक कुल 3800 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ही ईडी ने कार्रवाई करते हुए विकास गर्ग और उसके परिवार से संबंध रखने वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच की थीं। इस जब्ती के बाद ही कारोबारी पर जांच का शिकंजा और कसा गया। महादेव सट्टा एप केस में अब तक कुल 3800 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच हो चुकी हैं। इससे पहले भी इस मामले में 2825 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई थीं। लगातार हो रही कार्रवाई से सट्टा नेटवर्क चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

हर महीने होती थी 450 करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई

ईडी ने यह पूरी जांच छत्तीसगढ़ के दुर्ग और रायपुर सहित आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत कई अलग-अलग राज्यों में दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। जांच एजेंसी का दावा है कि विदेश से संचालित होने वाला यह पूरा ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क हर महीने 450 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध कमाई करता था। यह सारा पैसा हवाला नेटवर्क के माध्यम से देश के भीतर लाया जाता था और फिर फर्जी कंपनियों के जरिए शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश किया जाता था।

रायपुर में ईडी के अधिकारी अब विकास गर्ग से इसी निवेश और हवाला ऑपरेटरों के बारे में विस्तार से पूछताछ कर रहे हैं। आने वाले समय में पूछताछ के आधार पर कुछ और कारोबारियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:

Latest News

Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
Bijapur News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहा पीडिया अब बदलाव की राह पर, CRPF कैंप की पहली वर्षगांठ पर जश्न
Dongargarh Double Murder: जादू-टोने के शक में मां-बेटे की हत्या का आरोप, घायल बेटी पर भी किया हमला; 3 गिरफ्तार
Breaking Bad Actor RJ Mitte Dies: कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए RJ Mitte, आखिरी पॉडकास्ट भी चर्चा में
GST विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 बड़े अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Surajpur Crime News: होटल में सुबह-सुबह मिला कर्मचारी का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस और फोरेंसिक टीम
Janjgir-Champa News: रिहायशी इलाके में छिपाकर रखे थे लाखों के पटाखे, पुलिस ने 8.56 लाख का माल किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पूर्व कुलसचिव निलंबित, वित्तीय गड़बड़ी से फर्जी पीएचडी तक लगे गंभीर आरोप
Balod News: नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले गए CG के दो मजदूर! रिहाई के लिए ₹16 हजार वसूले, फिर भी नहीं छोड़ा
Ambikapur News: प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 अपचारी बालक फरार, गार्ड को कमरे में बंद किया और रसोइये पर फेंका गर्म खाना