Weather Alert: देशभर में बारिश का रौद्र रूप! हिमाचल में फटा बादल, असम में बाढ़ से 66 मौतें; कई राज्यों में हाई अलर्ट

Weather Alert: देशभर में बारिश का रौद्र रूप! हिमाचल में फटा बादल, असम में बाढ़ से 66 मौतें; कई राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में मानसून अब राहत नहीं, बल्कि आफत बनकर बरस रहा है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों तक भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने हालात गंभीर बना दिए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 से 72 घंटों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड का अलर्ट जारी किया है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश, असम और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

हिमाचल में बादल फटा, सात गांवों का संपर्क टूटा
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी स्थित धांधल नाला क्षेत्र में अचानक बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बहाव में मुख्य पुल और सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया, जिससे सात गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत दल भेज दिए हैं, जबकि मौसम विभाग ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है।

असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 66 पहुंची
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं और लाखों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। अब तक 66 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। सोनोवाल प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Read More Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर

गुजरात में बारिश बनी जानलेवा, 35 मौतें; सेना ने संभाला मोर्चा
गुजरात के वलसाड, नवसारी और सूरत जिलों में रिकॉर्ड बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य में बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें वलसाड और नवसारी जिलों में दर्ज की गई हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से राहत अभियान चला रहे हैं। अब तक 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

Read More गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का खतरा, 19 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे डिप्रेशन में बदल चुका है और अगले 24 घंटों में ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल तट से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है, जिसके चलते राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

IMD की चेतावनी: अगले तीन दिन बेहद अहम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिन देश के कई हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील रहेंगे। उत्तर-पश्चिम भारत, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर राज्यों में अति-भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Tags:

Latest News

CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी
CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं
रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत