दुर्ग नगर निगम कमिश्नर पर गंभीर आरोप, परेशान कर्मचारी पहुंचा हाईकोर्ट, कहा- ‘रोज घर का राशन और मूवी टिकट मंगवाते थे साहब’

दुर्ग नगर निगम कमिश्नर पर गंभीर आरोप, परेशान कर्मचारी पहुंचा हाईकोर्ट, कहा- ‘रोज घर का राशन और मूवी टिकट मंगवाते थे साहब’

दुर्ग: दुर्ग नगर निगम से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला अब हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है, जहां निगम कमिश्नर पर अपने ही कर्मचारी से निजी काम करवाने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। एक कर्मचारी ने दावा किया है कि कमिश्नर रोजाना घर का राशन, फल, मूवी टिकट और अन्य निजी सामान मंगवाते थे और मांग पूरी न होने पर उसे नौकरी से बाहर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

मामला सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई हुई, जहां जस्टिस पीपी साहू ने कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यह मामला अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

कर्मचारी ने लगाए चौंकाने वाले आरोप
दुर्ग नगर निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 भूपेंद्र गोइर ने अपने अधिवक्ता संदीप दुबे और मानस वाजपेयी के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के साथ कर्मचारी ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी कोर्ट में प्रस्तुत किए हैं।

Read More नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं

इन व्हाट्सएप चैट्स में आरोप लगाया गया है कि नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए कर्मचारी से बार-बार निजी जरूरतों की पूर्ति करवाई। संदेशों में लाल अंगूर, सेब और संतरा जैसे फल मंगाने से लेकर 10 किलो जवा फूल चावल, फिल्म धुरंधर की कार्नर सीट की दो टिकट, गैस सिलेंडर और यहां तक कि बंगले के लिए एसी जैसी मांगों का उल्लेख है। याचिकाकर्ता का दावा है कि ये फरमाइशें लगातार की जाती रहीं और इन्हें पूरा न करने की स्थिति में उस पर अप्रत्यक्ष दबाव बनाया गया, जो अब न्यायिक जांच के दायरे में आ चुका है।

Read More 3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बंगले के वाई-फाई का रिचार्ज
इसके अलावा कर्मचारी से एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) की बैठक स्थगित करने और अन्य कर्मचारियों को “समझाने” या “हटा देने” जैसी बातें भी चैट में लिखी होने का दावा किया गया है।

निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई पर सवाल
याचिकाकर्ता कर्मचारी ने बताया कि उसकी नियुक्ति 2014 में चपरासी के पद पर हुई थी और 2019 में प्रमोशन देकर सहायक ग्रेड-3 बनाया गया। 31 जुलाई 2025 को निगम कमिश्नर ने कुछ नियुक्तियों में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया। आरोपों में प्यून, सहायक राजस्व निरीक्षक और सहायक लेखा अधिकारी की नियुक्ति व पदोन्नति को अवैध बताया गया।

कर्मचारी द्वारा सभी आरोपों पर स्पष्ट और लिखित जवाब देने के बावजूद, विभाग ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया। 7 अगस्त 2025 को उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, वहीं 6 अक्टूबर 2025 को पेश की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। लगातार दबाव, मानसिक प्रताड़ना और नौकरी जाने के खतरे से परेशान होकर कर्मचारी ने आखिरकार हाईकोर्ट की शरण ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने हस्तक्षेप करते हुए कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई, जिससे उसे फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है।

हाईकोर्ट की सख्ती
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा दी है। अब इस पूरे प्रकरण में आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Tags:

Latest News

CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित
'जजों को IPC की धाराएं तक नहीं पता?’ हाई कोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, आरोपी और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस
CG Weather Update: बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली! छत्तीसगढ़ के मौसम पर IMD की नजर, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
Durg Garba Controversy: गरबा नाइट में बवाल, बजरंग दल और आयोजकों के बीच झूमाझटकी; वीडियो वायरल
Oppo Find X10 Series: 22 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होंगे नए फ्लैगशिप फोन, 200MP कैमरा और बड़े ऑफर्स पर नजर
पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच