जनता से टैक्स वसूला और भर ली जेब 14 लाख गबन के आरोप में बिलासपुर नगर निगम का आरआई सस्पेंड

जनता से टैक्स वसूला और भर ली जेब 14 लाख गबन के आरोप में बिलासपुर नगर निगम का आरआई सस्पेंड

बिलासपुर। नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक और नमूना सामने आया है जहां लोगों के खून पसीने की कमाई से जमा किए गए टैक्स के पैसों पर विभाग के ही अधिकारी ने हाथ साफ कर दिया। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने जोन क्रमांक 2 के राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को 14 लाख 18 हजार रुपये के गबन के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। साहब ने पिछले तीन सालों में शहरवासियों से टैक्स तो वसूला लेकिन उसे सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय अपनी जेब में रख लिया। अब आलम यह है कि अगर उन्होंने पैसे वापस नहीं किए तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

 

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

ऑडिट में खुली पोल वरना दब जाता मामला

Read More CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यह पूरा खेल पिछले तीन साल से बड़ी सफाई के साथ चल रहा था। रामनारायण देवांगन साल 2022 से लेकर 2025 तक संपत्तिकर और यूजर चार्ज के नाम पर वसूली करते रहे। गनीमत रही कि निगम के आंतरिक ऑडिट में यह गड़बड़ी पकड़ में आ गई। जब हिसाब किताब मिलाया गया तो पता चला कि 14 लाख से ज्यादा की रकम गायब है। कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त संचालक वित्त से इसकी जांच करवाई जिसमें चोरी पकड़ी गई।

 

पैसे नहीं लौटाए तो होगी एफआईआर

 

निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह जनता का पैसा है और इसे हर हाल में वसूला जाएगा। अधिकारी ने आदेश दिया है कि देवांगन से पूरी बकाया राशि रिकवर की जाए। अगर उन्होंने पैसे जमा करने में आनाकानी की तो पुलिस थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल विभाग के बाकी कर्मचारी इस कार्रवाई से सदमे में हैं।

 

 तत्काल निलंबन और वसूली का आदेश

निगम के गलियारों में चर्चा है कि अकेले एक आरआई इतना बड़ा कांड कैसे कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि इस मलाई में और भी कई चेहरे शामिल हो सकते हैं जिनकी जांच होना बाकी है। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच