रील के राणा और रीयल के कैदी युवाओं में बढ़ रहा सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाने का खतरनाक ट्रेंड

रील के राणा और रीयल के कैदी युवाओं में बढ़ रहा सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी दिखाने का खतरनाक ट्रेंड

बिलासपुर। शहर के युवाओं और नाबालिगों में इन दिनों सोशल मीडिया पर खुद को 'डॉन' साबित करने की होड़ मची है। इंस्टाग्राम पर माफिया, शूटर और गैंगस्टर जैसे भारी-भरकम नामों से प्रोफाइल बनाकर ये युवा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। रील में खूंखार दिखने की चाहत इन्हें अपराध की दलदल में धकेल रही है। बिलासपुर पुलिस अब ऐसे 'डिजिटल गुंडों' की लिस्ट तैयार कर रही है जो पिस्तौल और चाकू लहराकर अपनी फोटो पर धमकियां लिख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही यह दबंगई सीधे जेल का रास्ता दिखा सकती है।

नाम के आगे डॉन और काम सिर्फ दहशत फैलाना

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे शहरों में इंस्टाग्राम पर "सिंघम भैया", "माफिया किंग" और "शूटर लव" जैसे नामों से सैकड़ों फर्जी प्रोफाइल सक्रिय हैं। इन प्रोफाइल के पीछे ज्यादातर वे नाबालिग हैं जो फिल्मों और सोशल मीडिया से प्रभावित होकर खुद को गिरोह का हिस्सा बता रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसे गाने और डायलॉग डाले जा रहे हैं जो अपराध को ग्लोरिफाई करते हैं। यह ट्रेंड न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि किशोरों के भविष्य के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

पुलिस ने कसी नकेल और बंद करवाए जा रहे अकाउंट

Read More Dhamtari News: सड़क पर पलटी पिकअप ने खोली पशु तस्करी की पोल, दो वाहनों से 12 मवेशी बरामद; आरोपी फरार

साइबर टीम ने अब ऐसे प्रोफाइल्स पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई संदिग्धों की पहचान कर उन्हें नोटिस भेजा गया है। पिछले दिनों बिलासपुर में कई लड़कों को उनके मां-बाप के साथ थाने बुलाकर फटकार लगाई गई। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी ने हथियारों के साथ रील डाली तो उस पर वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ जेल भेजने की प्रक्रिया भी की जाएगी। सोशल मीडिया कंपनियों को भी ऐसे अकाउंट डिलीट करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

पेरेंट्स की जिम्मेदारी और बिगड़ते हालात

इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने माता-पिता से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल पर नजर रखें। स्कूलों और कॉलेजों में अवेयरनेस कैंप लगाने की तैयारी है ताकि छात्रों को बताया जा सके कि क्राइम का दिखावा करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि जो नाबालिग हैं, उनके मामले में परिवार के सहयोग से सुधार लाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आदतन अपराधियों पर पुलिस का डंडा चलेगा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर खुद को डॉन बताने वाले युवाओं की पहचान की जा रही है। कई को नोटिस देकर अकाउंट बंद कराए गए हैं। नाबालिगों के मामलों में परिवार के साथ मिलकर सुधारात्मक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच