रवि शंकर सावड़िया ने Indian Cost Service परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चमकी है। राज्य के सुप्रसिद्ध सावड़िया परिवार के रवि शंकर सावड़िया ने UPSC द्वारा आयोजित Indian Cost Service (ICS) की परीक्षा में ऑल इंडिया द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के साथ वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत व्यय विभाग में सहायक निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

रवि शंकर, मधुसूदन सावड़िया के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तीनों परीक्षाओं—Foundation में 12वीं रैंक, Intermediate में 9वीं रैंक, और Final में 20वीं रैंक—के साथ वे पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब ICS परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान पाकर उन्होंने इस शृंखला को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है।

उनकी इस सफलता के पीछे एक मजबूत पारिवारिक आधार है। उनकी माता, जो एक शिक्षित गृहिणी हैं, रवि शंकर के हर शैक्षणिक पड़ाव में प्रेरणा का स्तंभ रहीं। रवि कहते हैं, "माँ ने मुझे न केवल पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया, बल्कि हर कठिनाई में मानसिक संतुलन बनाए रखने की भी सीख दी।" उनकी बहन भी वर्तमान में CA Final की तैयारी कर रही हैं।

Read More राजस्थान में MBBS घोटाला: विदेश डिग्री वाले चिकित्सकों के फर्जी FMGE प्रमाणपत्र उजागर

रवि शंकर के पिता, मधुसूदन सावड़िया, स्वयं एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। वर्ष 2023 में उनका चयन आयकर अपीलीय अधिकरणमें लेखा सदस्य के रूप में हुआ था। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में केवल तीसरी बार हुआ है जब किसी व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया गया हो। उस वर्ष देशभर से केवल पाँच चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का चयन हुआ था, जिनमें सावड़िया प्रमुख थे।

Read More CG Breaking News: राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सावड़िया परिवार की इस दोहरी सफलता पर प्रदेशभर में हर्ष की लहर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और आम जनता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए परिवार को बधाई दी है। यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बन गई है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे