राशन दुकानों पर राशन का संकट: खाली हुए सरकारी गोदाम, राइस मिलरों की मनमानी से जनता होगी परेशान

राशन दुकानों पर राशन का संकट: खाली हुए सरकारी गोदाम, राइस मिलरों की मनमानी से जनता होगी परेशान

रायपुर। राजधानी रायपुर की राशन दुकानों में आने वाले दिनों में चावल का अकाल पड़ सकता है। नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम खाली हो चुके हैं और जो थोड़ा-बहुत स्टॉक बचा है वह सोमवार तक ही चल पाएगा। इसके पीछे बड़ी वजह राइस मिलरों की मनमानी और अफसरों की ढिलाई को बताया जा रहा है। मिलर कस्टम मिलिंग का चावल वापस जमा नहीं कर रहे हैं और दूसरी तरफ रायपुर का चावल दूसरे जिलों में भेज दिया गया। अब हालत यह है कि अगर अगले दो दिनों में धरसींवा और मंदिरहसौद से सप्लाई नहीं बढ़ी तो गरीबों की थाली से चावल गायब हो जाएगा।

हैरानी की बात यह है कि दुकानों तक पहुंचने वाले फोर्टिफाइड चावल का स्टॉक भी खत्म हो गया है। गुढ़ियारी स्थित मुख्य गोदाम में महज दो-तीन दिन का ही राशन बचा है। जानकारों का कहना है कि बड़े राइस मिलरों ने टनों चावल दबा कर रखा है लेकिन नान के अधिकारी उन पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।

अफसरों और मिलरों की जुगलबंदी

Read More CG Police में बड़ा उलटफेर! 21 इंस्पेक्टर इधर से उधर, बदली पोस्टिंग और जिम्मेदारियां; PHQ ने जारी किया आदेश

सूत्रों के अनुसार नान के अफसरों और राइस मिलरों के बीच तगड़ी साठगांठ चल रही है। धान उठाने के बाद मिलरों को नियम के मुताबिक चावल वापस करना होता है लेकिन जिले के रसूखदार मिलर चावल जमा करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अब तक किसी भी डिफॉल्टर मिलर को नोटिस तक जारी नहीं किया गया है। पहले स्थिति यह थी कि चावल रखने के लिए गोदाम कम पड़ जाते थे लेकिन अब सख्ती न होने से गोदाम खाली पड़े हैं।

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रभारी के भरोसे चल रहा बड़ा जिला

रायपुर जैसे बड़े जिले में स्थाई डीएम न होना भी अव्यवस्था की बड़ी वजह है। एपी पांडे के रिटायर होने के बाद से यहां केवल प्रभारी अफसरों के भरोसे काम चल रहा है। वर्तमान प्रभारी अल्का शुक्ला के पास बेमेतरा जिले का भी अतिरिक्त प्रभार है। एक अधिकारी दो-दो जिलों की जिम्मेदारी संभाल रहा है जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है।

वर्तमान स्थिति पर एक नजर

  • गुढ़ियारी गोदाम में सोमवार तक का ही स्टॉक बचा है
  • धरसींवा और मंदिरहसौद से सप्लाई रुकी हुई है
  • जिले में अब तक तीन बार बदले जा चुके हैं प्रभारी
  • हजारों राशन कार्डधारियों पर मंडरा रहा है संकट

रायपुर नान की प्रभारी डीएम अल्का शुक्ला ने बताया कि जिले के गोदामों में स्टॉक थोड़ा कम जरूर है लेकिन फिलहाल किसी भी दुकान की सप्लाई नहीं रोकी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर से दूसरे जिलों में चावल भेजना अब बंद कर दिया गया है ताकि स्थानीय दुकानों को राशन मिलता रहे। हालांकि जमीनी हकीकत यह है कि अगर मिलरों ने चावल नहीं लौटाया तो सप्लाई चेन पूरी तरह टूट जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच