रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की 4 FIR में गिरफ्तारी रोकी, बाकी 16 से अधिक केसों की जांच जारी”

रायपुर: सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की 4 FIR में गिरफ्तारी रोकी, बाकी 16 से अधिक केसों की जांच जारी”

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में जून-जुलाई 2025 में दर्ज चार मामलों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इन FIR में आरोप था कि रोहित ने पीड़ितों को डराकर और धमकाकर अत्यधिक ब्याज वसूला।

रोहित के एडवोकेट हिमांशु शर्मा ने बताया कि चारों मामले कमर्शियल लेन-देन से जुड़े थे और सूदखोरी वैद्य साहूकारी लाइसेंस के तहत की गई थी। कोर्ट ने 19 दिसंबर को इन चार मामलों में गिरफ्तारी रोकने का आदेश दिया। हालांकि, रोहित पर रायपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज 16 से अधिक अन्य आपराधिक मामलों की कार्रवाई जारी है।

भाई की गिरफ्तारी, रोहित का अभी तक सुराग नहीं
पुलिस ने 9 नवंबर को फरार रोहित के भाई वीरेंद्र तोमर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था, लेकिन पूछताछ में उसने रोहित के ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। जांच में सामने आया कि रोहित लगातार ठिकाने बदल रहा है और कुछ स्थानीय सहयोगियों की मदद ले रहा है।

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

16 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
पिछले 5 महीनों में तोमर बंधुओं के खिलाफ 8 नए केस दर्ज किए गए। अब तक मारपीट, धमकी, ब्लैकमेलिंग, अवैध वसूली और सूदखोरी समेत 16 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, पुराने मामलों की फिर से जांच
रायपुर पुलिस ने सभी पुराने मामलों की फिर से जांच शुरू कर दी है। मोबाइल लोकेशन, नेटवर्क और साइबर फोरेंसिक जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि रोहित और उसके सहयोगियों के कारण आम लोगों और व्यापारियों में वर्षों से भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि रोहित तोमर के ठिकाने या उसकी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या क्राइम ब्रांच को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और 5,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Tags:

Latest News

Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण